फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The waste removed after cleaning the drains has been collected and disposed of.

Mahendragarh-Narnaul News: नालों की सफाई के बाद निकाली गई गंदगी का हुआ उठान

Sat, 10 Jan 2026 02:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
The waste removed after cleaning the drains has been collected and disposed of.
09jjrp11- शहर के छिक्कारा चौक पर नालों की सफाई का निरीक्षण करते चेयरमैन जिले सिंह सैनी। स्रोत-न
झज्जर। नगर परिषद की तरफ से शुक्रवार की सुबह छिक्कारा चौक के पास नालों की सफाई का कार्य किया गया। इसके बाद पहले दिन नालों से निकाली गई गंदगी के उठान का कार्य किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को नगर परिषद ने आंबेडकर चौक से नालों की सफाई करने का कार्य शुरू किया। इसके बाद से नालों से निकाली गई गंदगी को सड़क पर डाला गया जिससे आधी सड़क पर गंदगी फैल गई।
विज्ञापन

इस दौरान यहां से आने जाने वाले वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं अब नालों से निकाली गई गंदगी के उठान होने के बाद वाहन चालकों को सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद चेयरमैन के किया दौरा
शुक्रवार को नगर परिषद के चेयरमैन जिले सिंह सैनी ने आंबेडकर चौक से छिक्कारा चौक के बीच की गई नालों की सफाई का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों व कर्मचारियों को जल्द से जल्द नालों से निकाली गई गंदगी को उठाने की बात कही।

वर्जन
शहर के आंबेडकर चौक से छिक्कारा चौक तक नालों की सफाई की गई है। नालों से निकाली गई गंदगी का जल्द ही उठान कर लिया जाएगा ताकि दुकानदारों व वाहन चालकों को परेशानियों का सामना ना करना पड़े।
जिले सिंह सैनी, चेयरमैन, नगर परिषद झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed