फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The warning of Municipal Corporation head and councilors had its effect, DMC and SDM met twice in the city for five hours.

Mahendragarh-Narnaul News: नपा प्रधान व पार्षदों की चेतावनी का हुआ असर, डीएमसी व एसडीएम पांच घंटे रहे शहर में दो बार की बैठक

Sat, 02 Dec 2023 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 02 Dec 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
The warning of Municipal Corporation head and councilors had its effect, DMC and SDM met twice in the city for five hours.
महेंद्रगढ़। नगरपालिका प्रधान व पार्षदों की ओर से प्रशासन को दी गई चेतावनी के बाद प्रशासन व नगरपालिका प्रशासन की ओर से डीएमसी एवं अतिरिक्त उपायुक्त व उपमंडल अधिकारी ने पांच घंटे शहर में निरीक्षण किया। साथ ही अधिकारियों कर्मचारियों व पार्षदों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

गत मंगलवार को नपा प्रधान व पार्षदों ने विकास कार्य शुरू कराने व लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एक सप्ताह का समय देते हुए अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी थी। इसके बाद शहरी निकाय विभाग ने संज्ञान लेते हुए सचिव को निलंबित कर दिया था। शनिवार को डीएसमी का कार्यभार संभाल रही अतिरिक्त उपायुक्त वैशाली सिंह व उपमंडल अधिकारी हर्षित कुमार आईएएस 12 बजे नगरपालिका में पहुंचे। नगरपालिका कार्यालय में प्रधान रमेश सैनी, उप प्रधान मंजू कौशिक, पार्षदों व सचिव व अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के उपरांत एडीसी वैशाली सिंह, एसडीएम हर्षित कुमार, नपा प्रधान, उप प्रधान व पार्षदों के साथ शहर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

शहर के इन क्षेत्रों में किया दौरा
एक घंटे की बैठक के उपरांत 1 बजे शहर की सरकार के साथ एडीसी वैशाली सिंह व एसडीएम 11 हट्टा बाजार, मोहल्ला सैनीपुरा, मोदाश्रम, धोलपोश गोशाला, डाइट से प्रजापति चौपाल, सैनीपुरा बाजार से धोलपोश रोड, ठाकुर जी मंदिर से मैरिज प्लेश, सिनेमा रोड, बालाजी चौक सहित मुख्य बाजारों का निरीक्षण किया व सफाई व सड़कों का जायजा लिया। चार बजे तक निरीक्षण के उपरांत डीएमसी ने फिर से नपा कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों व पार्षदों की बैठक लेते हुए प्रथम चरण में सफाई व्यवस्था को सुधारने के निर्देश दिए। इस दौरान शहर के हुड्डा पार्क के सफाई कर्मचारियों ने भी एडीसी से आठ माह का बकाया वेतन दिलाने की गुहार लगाई जिस पर उन्होंने जल्द संज्ञान लेने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएमसी का अतिरिक्त कार्यभार संभालने के बाद पहली बार महेंद्रगढ़ नगरपालिका पहुंची। इस दौरान अधिकारियों व प्रधान व पार्षदों से समस्याओं के बारे में विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री की ओर से आगामी दस दिनों में सभी नपा व नगर परिषद व पालिकाओं में सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में शहर में निरीक्षण कर समस्याओं के बारे में जाना है। प्रथम चरण में सफाई व्यवस्था में व्यापक सुधार किए जाएंगे। अनावश्यक रूप से जो भी कार्य रुके हुए हैं उनमें आगे देरी नहीं होने देंगे। लोगों के कार्यों को लेकर जो भी समस्याएं आ रही हैं उन्हें प्राथमिकता से दूर कर विकास कार्य शुरू कराए जाएंगे।
-वैशाली सिंह, एडीसी व एडीशनल डीएमसी, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed