फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The upgraded STP will treat 4.8 million liters of wastewater daily.

Mahendragarh-Narnaul News: रोज 48 लाख लीटर गंदा पानी साफ करेगा अपग्रेडेड एसटीपी

Wed, 21 Jan 2026 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
The upgraded STP will treat 4.8 million liters of wastewater daily.
फोटो संख्या:60- डुलाना रोड पर एसटीपी में शुरू की गई जलशोधन यूनिट---संवाद
महेंद्रगढ़। जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से 5.20 करोड़ रुपये में शहर के डुलाना रोड पर करीब 11 एकड़ भूमि पर बने एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) को अपग्रेड किया गया है। प्रतिदिन 48 लाख लीटर गंदे पानी को शुद्ध करने वाली यह परियोजना क्षेत्र में भूजल स्तर में सुधार में मील का पत्थर साबित होगी।
विज्ञापन

इस परियोजना के शुरू होने से शहरवासियों को गंदे पानी की समस्या से भी स्थाई निजात मिल सकेगी। शहर से निकलने वाले गंदे पानी को भूमिगत पाइप लाइन के सहारे तीन किलोमीटर दूर बने एसटीपी पर पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन

शहर से निकलने वाले गंदे पानी की समस्या के लिए वर्ष 2014 में यह एसटीपी स्थापित किया गया था लेकिन नियमित देखरेख एवं कभी बंद को कभी शुरू होने के कारण यह परियोजना सफेद हाथी बनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले वर्ष जून में शुरू हुई एसटीपी को अपग्रेड करने की यह प्रक्रिया अब पूरी कर पानी को शुद्ध करना शुरू कर दिया है। इसके लिए विभाग की ओर से छह अत्याधुनिक यूनिट स्थापित की गई हैं। यह प्लांट ऑटोमेटिक मोड पर काम करेगा।
भूजल स्तर में सुधार की परियोजनाओं पर चल रहा काम
जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि एसटीपी पर पानी को शुद्ध करके 6.50 करोड़ लीटर क्षमता वाले टैंक में एकत्रित किया जाएगा। इसके लिए योजना तैयार की जा रही है। उम्मीद है कि जल्द ही इस एसटीपी में शुद्ध किए गए पानी को सिंचाई के रूप में प्रयोग किया जा सकेगा। साथ ही इसका उपयोग भूजल स्तर के सुधार के लिए दौहान नदी क्षेत्र में छोड़ने की परियोजना पर भी काम चल रहा है।
--------------
जलभराव की समस्या निजात का दावा
इस एसटीपी की क्षमता बढ़ाने के बाद अब शहर की आबादी को बारिश में जलभराव की समस्या से भी स्थाई निजात मिलेगी। शहर में जलभराव वाले स्थानों पर यूनिट स्थापित की जा चुकी हैं जिनके माध्यम से यह पानी एसटीपी तक पहुंचाया जाएगा। अधिकारियों का दावा है कि इस पानी को फिलहाल पीने के अलावा अन्य प्रकार के कार्याें में प्रयोग किया जा सकेगा।

---------------
- वर्जन:
एसटीपी के अपग्रेडेशन का काम पूरा हो चुका है। प्रतिदिन 48 लाख लीटर पानी को शुद्ध किया जा रहा है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ इस पानी को सिंचाई व भूजल स्तर सुधार में प्रयोग करने के लिए विभिन्न परियोजनाओं पर विचार-विमर्श चल रहा है।-सुरेंद्र कुमार, कनिष्ठ अभियंता एवं परियोजना अधिकारी जन स्वास्थ्य विभाग महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:60- डुलाना रोड पर एसटीपी में शुरू की गई जलशोधन यूनिट---संवाद

फोटो संख्या:60- डुलाना रोड पर एसटीपी में शुरू की गई जलशोधन यूनिट---संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed