{"_id":"698626b6d95859d7db06a60b","slug":"the-unpaved-road-from-katkai-to-silarpur-is-stalled-due-to-lack-of-funds-narnol-news-c-196-1-nnl1010-135776-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: राशि के अभाव में लटका कटकई से सिलारपुर का कच्चा रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: राशि के अभाव में लटका कटकई से सिलारपुर का कच्चा रास्ता
विज्ञापन
फोटो 21कटकई से सिलारपुर को जाने वाला कच्चा पड़ा रास्ता। ग्रामीण
सिहमा। गांव कटकई से सिलारपुर को जाने वाला कच्चा रास्ता लंबे समय से ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बना है। यहां से गुजरने वालों को सड़क पक्की न होने के कारण उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
ग्रामीणों का कहना है कि कटकई गांव की सीमा तक सड़क पक्की बनी है जबकि सिलारपुर गांव की सीमा में प्रवेश करते ही रास्ता कच्चा हो जाता है जिससे सफर बेहद मुश्किल हो जाता है।
ग्रामीणों के अनुसार सामान्य दिनों में भी इस कच्चे रास्ते पर वाहन चलाना जोखिम भरा रहता है वहीं बरसात के मौसम में स्थिति और भी बदतर हो जाती है। बारिश के दौरान सड़क पर जलभराव हो जाता है और कीचड़ फैल जाने से दुपहिया व चारपहिया वाहनों का निकलना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
कटकई ग्राम सरपंच प्रतिनिधि विजय सिंह ने बताया कि इस समस्या को लेकर ग्राम पंचायत की ओर से प्रस्ताव पास कर संबंधित विभाग को भेजा जा चुका है लेकिन फिलहाल राशि उपलब्ध न होने के कारण सड़क निर्माण का कार्य अटका है।