फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The underground water level of the area has improved in 10 years: Dr. Abhay

10 सालों में क्षेत्र के भूमिगत जलस्तर में सुधार हुआ : डॉ. अभय

Sun, 15 Jun 2025 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 15 Jun 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
The underground water level of the area has improved in 10 years: Dr. Abhay
नारनौल। पूर्व सिंचाई मंत्री डाॅ. अभय सिंह यादव ने कहा कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों से बारिश के पानी से भूमिगत जल स्तर को बढ़ाने के लिए अधिकतम प्रयास करने चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्षा ऋतु में लगभग तीन महीने की अवधि में मिलने वाला बारिश का पानी इस क्षेत्र के लिए अमृत समान है। इसका अधिकतम दोहन करते हुए इसे सावधानीपूर्वक भूमिगत करने के प्रयास से ही इस पूरे क्षेत्र की खुशहाली का आधार बन रहा है ।
विज्ञापन

यहां जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा पिछले 10 वर्ष की अवधि में संपूर्ण महेंद्रगढ़ जिले में एक ऐसी जल व्यवस्था स्थापित की गई है जिसके माध्यम से इस जिले के 80 प्रतिशत भू भाग में भूमिगत जल स्तर को पुनः जीवित करने का मार्ग प्रशस्त हुआ है । हरियाणा सरकार का यह दृढ़ संकल्प ही इस असंभव काम को संभव कर पाया है।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने जब 2014 में सत्ता संभाली थी तो यह क्षेत्र डार्क जोन के चरम पर पहुंच चुका था और शायद ही किसी ने यह कल्पना की होगी कि भूमि का गया हुआ जल भी दोबारा लौट सकता है। परंतु, सरकार के संकल्प ने इसे सिद्धि में प्रकट कर दिखाया और क्षेत्र के जलस्तर में अभूतपूर्व सुधार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed