{"_id":"68c85a7b0ce43e33bb0efbac","slug":"the-trade-board-protested-against-blackmailing-of-a-businessman-narnol-news-c-196-1-nnl1003-129732-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: व्यापारी को ब्लैकमेल करने के विरोध में व्यापार मंडल ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: व्यापारी को ब्लैकमेल करने के विरोध में व्यापार मंडल ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
फोटो नंबर-11नारनौल में प्रदर्शन कर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपने जाते व्यापारी। संवाद
नारनौल । हरियाणा व्यापार मंडल की ओर से सोमवार को एक व्यापारी को ब्लैकमेल करने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। व्यापार मंडल के जिला प्रधान वैद्य किशन वशिष्ठ के नेतृत्व में व्यापारी समुदाय चितवन वाटिका में एकत्रित हुआ और वहां से नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय तक पहुंचे। सचिवालय परिसर में उन्होंने जिला उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार को ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई करने की मांग रखी।
व्यापारी हुडा निवासी उमंग गर्ग का कहना है कि वर्ष 2016 में उसके पिता के निधन के बाद वह अपनी मां और बहन के साथ परिवार का खर्च चलाने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने सीताराम ट्रस्ट, बहादुर सिंह तालाब पर जगह किराए पर लेकर निर्माण कार्य शुरू किया। आरोप है कि एक व्यक्ति आए दिन उन्हें धमकाने लगा और अवैध रूप से हिस्सेदारी मांगने लगा।
उमंग के अनुसार वह नगर परिषद और आरटीए कार्यालय में दलाली करता था और अब शहर में कोई भी निर्माण कार्य उनकी अनुमति और हिस्सेदारी के बिना संभव नहीं है। आरोप है कि उनसे 25 लाख रुपये की मांग की और पैसे न देने पर नगर परिषद के कर्मचारियों के जरिए परेशानी खड़ी करने की धमकी दी। इसके अलावा उन्होंने बताया कि 9 सितंबर को एक जेई ने उनके भाईयों से बदसलूकी की और 10 लाख रुपये की मांग की।
विज्ञापन
व्यापार मंडल ने डीसी से मांग की हैं कि पीड़ित व्यापारी को न्याय दिलाया जाए और धमकी देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही एक महिला पर भी आरोप लगाया है कि वह सोशल मीडिया व व्हाट्सएप ग्रुप पर झूठी बातें फैलाकर उन्हें और उनके ताऊ को बदनाम कर रही है। प्रदर्शन के दौरान काफी में व्यापारी मौजूद रहे।