{"_id":"66902f182ffad720c0087b94","slug":"the-tire-of-the-moving-car-burst-it-crossed-the-divider-and-collided-with-the-trolley-narnol-news-c-203-1-sroh1011-110687-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: चलती कार का टायर फटा, डिवाइडर पार कर ट्राले से भिड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: चलती कार का टायर फटा, डिवाइडर पार कर ट्राले से भिड़ी
Fri, 12 Jul 2024 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 12 Jul 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:71- सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त गाड़ी---स्रोत--संवाद
महेंद्रगढ़। स्टेट हाईवे 148बी पर गांव पाली के पास कार का टायर फटने से डिवाइडर कूदकर ट्राले से टकरा गई। हादसे में गाड़ी व ट्राला बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में गाड़ी में सवार दंपती, बेटा व ट्राला चालक और सहायक को हल्की चोटें आई हैं।
चरखी दादरी रोड पर हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के गेट नंबर एक के पास बुधवार देर शाम एक चलती गाड़ी का टायर फट गया। इसके बाद गाड़ी डिवाइडर पारकर विपरीत दिशा से आ रहे ट्राले से टकरा गई। गाड़ी को बचाने के चक्कर में पशु खल से भरा भरा ट्रक पलट गया।
सूचना मिलते ही पुलिस डॉयल 112 पर मौके पर पहुंची और कार सवार पति-पत्नी और बच्चे को अस्पताल पहुंचाया। चरखी दादरी के बाढ़डा निवासी नवीन अपनी पत्नी और बेटे के साथ किसी निजी कार्य के लिए महेंद्रगढ़ आए थे। महेंद्रगढ़ से वापस जाते समय यह हादसा हुआ। हादसे में कार पूरी तरह क्षति ग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन
सदर थाना प्रभारी युद्ध वीर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। गाड़ी का टायर फटने से यह हादसा हुआ है। कार और ट्राले में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं और अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। ट्राला चालक ने गाड़ी को बचाने का प्रयास किया, जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।