{"_id":"683f3d015f340431530de62a","slug":"the-team-that-went-to-cut-illegal-tap-connections-in-satnali-had-to-call-the-police-narnol-news-c-203-1-sroh1010-117553-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सतनाली में नलों के अवैध कनेक्शन काटने गई टीम को बुलानी पड़ी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सतनाली में नलों के अवैध कनेक्शन काटने गई टीम को बुलानी पड़ी पुलिस
Tue, 03 Jun 2025 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 03 Jun 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
सतनाली। लगातार गिरते भूजल स्तर के कारण बंद हुए सतनाली के बोरवेल नंबर 10 के लोगों को अन्य पेजयल लाइन से कनेक्शन देने के लिए मंगलवार को ग्राम पंचायत की ओर से अवैध कनेक्शनों को हटाने के लिए अभियान शुरू किया।
कुछ ग्रामीणों ने कमेटी पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए काम को रुकवाने का प्रयास किया। इसके बाद कमेटी की ओर से मौके पर पुलिस बुलाई गई। ग्राम पंचायत सतनाली में विकल्प के रूप में राजावास के बूस्टर नंबर 2 से नहरी पानी की आपूर्ति बोरवेल नंबर दस की आबादी को की जा रही थी। लेकिन अवैध कनेक्शनों के कारण लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा था।
ग्राम पंचायत एवं जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से फेल हुए बोरवेल नंबर 10 के तहत आने वाली आबादी के लिए राजावास बूस्टर नंबर दो से छह इंची पाइप लाइन डाली गई थी, लेकिन मोहल्ले के कई लोगों ने इस लाइन में अवैध रूप से कनेक्शन कर लिए थे। उन अवैध कनेक्शन को काटने के लिए जन स्वास्थ्य विभाग व ग्राम पंचायत ने टीम गठित की थी।
विज्ञापन
मंगलवार को टीम ने अवैध कनेक्शन काटने शुरू किए तो मोहल्ला निवासी राजकुमार, कैलाश मास्टर सहित अन्य लोगों ने ग्राम पंचायत व कमेटी पर भेदभाव के आरोप लगाते हुए इसका विरोध किया। विरोध को देखते हुए कमेटी सदस्यों को पुलिस बुलानी पड़ी। इसके बाद पुलिस की उपस्थिति में ही अवैध कनेक्शन काटे गए।
सरपंच प्रतिनिधि धर्मबीर गोठवाल ने बताया कि लोगों द्वारा जो आरोप लगाए गए हैं वह निराधार हैं। क्योंकि ग्राम पंचायत को सभी का हित देखना होता है। कमेटी व ग्राम पंचायत चाहती है कि बोरवेल नंबर दस को जो पेयजल आपूर्ति बोरवेल बंद होने से बाधित हुई है। उस आबादी को प्रथम चरण में पेयजल उपलब्ध कराया जाए। इसके लिए ग्राम पंचायत व गठित टीम अपने कार्य कर रही है। यह कमेटी सभी की जरूरतों को ध्यान में रखकर कार्य करेगी।