फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The team of cleanliness survey visited the city and took feedback

Mahendragarh-Narnaul News: स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम ने किया शहर का दौरा, लिया फीडबैक

Wed, 19 Mar 2025 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 19 Mar 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
The team of cleanliness survey visited the city and took feedback
महेंद्रगढ़। भारत सरकार आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय की टीम ने मंगलवार को महेंद्रगढ़ शहर में स्वच्छता सर्वेक्षण किया। स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए पहुंची तीन सदस्यीय टीम ने शहर की मुख्य बाजार से लेकर गलियों तक साफ-सफाई के बारे में आमजन से फीडबैक लिया।
विज्ञापन

टीम में शामिल रवि, अमन व सलीम ने शहर के वार्ड नंबर छह, एक व तीन में पहुंचकर नालियों की सफाई के बारे में लोगों से पूछताछ की। साथ ही शहर के मुख्य बाजारों में बने सार्वजनिक शौचालयों में साफ-सफाई व पानी की जांच की गई। दोपहर के समय टीम के सदस्य शहर के नजदीक ही तीन निजी स्कूलों में पहुंची तथा विभिन्न प्रकार की जानकारी जुटाई गई।
विज्ञापन

टीम की ओर से अपने साथ केवल नगर पालिका के सफाई दरोगा को रखा गया। किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई। टीम की ओर से शहर में बनाए गए कूड़ा डंपिंग पॉइंट की स्थिति जांची गई। दुकानदारों से शहर के मुख्य बाजारों में की जाने वाली साफ-सफाई, वाहनों के आने का समय, दिनभर में कितने चक्कर सफाई कर्मचारी लगाते हैं, के बारे में जानकारी जुटाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed