फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The team of Agriculture Department raided and took 14 samples of fertilizers and seeds from eight shops

कृषि विभाग की टीम ने छापा मारकर आठ दुकानों से लिए खाद और बीज के 14 सैंपल

Thu, 18 Nov 2021 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
The team of Agriculture Department raided and took 14 samples of fertilizers and seeds from eight shops
छापे के दौरान रेलवे फाटक के नजदीक स्थित खाद-बीज बिक्री केंद्र पर गेहूं के सैंपल भरती कृषि विभाग क? - फोटो : Narnol
कृषि विभाग की टीम द्वारा नकली बीज एवं खाद बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए बुधवार को शहर व आसपास की खाद एवं बीज बिक्री की आठ दुकानों पर छापा मारकर 14 सैंपल लिए। कृषि विभाग की टीम द्वारा की गई छापा मारने की कार्रवाई के कारण खाद एवं बीज बिक्री की दुकानों पर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

बता दें कि इस समय गेहूं एवं अन्य फसलों की बिजाई का कार्य चल रहा है। कृषि विभाग की टीम उप मंडल कृषि अधिकारी डॉ. अजय कुमार यादव की देखरेख में बुधवार को शहर पहुंची। टीम द्वारा शहर आठ दुकानों से 12 गेहूं बीज और दो खाद के सैंपल लिए हैं। टीम में खंड कृषि अधिकारी डॉ. सज्जन सिंह, फील्डमैन योगेश व सहायक राजेश शामिल थे।
विज्ञापन

हिसार भेजे जाएंगे सैंपल
कृषि विभाग की टीम द्वारा लिए गए सैंपलों को जांच के लिए हिसार स्थित लैब भेजा जाएगा। यदि किसी सैंपल की जांच रिपोर्ट फेल आती है तो उस खाद-बीज विक्रेता के खिलाफ विभागीय कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को मिले गुणवत्ता युक्त बीज व खाद
उप मंडल कृषि अधिकारी डॉ. अजय यादव ने बताया कि छापामारी लगातार जारी रहेगी। आठ दुकानों से 14 खाद एवं बीज के सैंपल लिए गए हैं। खाद बीज विक्रेता किसानों को उच्च गुणवत्ता युक्त बीज व खाद उपलब्ध कराएं। बीज एवं खाद में गुणवत्ता के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। जांच में सैंपल फेल मिलने वाले विक्रेताओं के खिलाफ ठोस कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed