फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The sweetness of traditions mixed with colors is now confined to memories.

Mahendragarh-Narnaul News: रंगों में घुली परंपराओं की मिठास अब यादों में सिमटी

Wed, 04 Mar 2026 12:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
The sweetness of traditions mixed with colors is now confined to memories.
फोटो नंबर- 14ओमप्रकाश, मोहल्ला- रामकरण दास चौक, नारनौल।
नारनौल। होली के त्योहार को मनाने के तरीके में समय के साथ बहुत बदलाव आया है। क्षेत्र के बुजुर्गों ने बताया कि पहले होली की तैयारी 15 दिन पहले शुरू हो जाती थी। संयुक्त परिवार के अंतर्गत महिलाएं समूह में होली का पूजन करती थी। सभी की उपस्थिति में रात के समय होलिका दहन किया जाता था। रंग खेलते समय शालीनता रखी जाती थी जो प्रेम व भाईचारे का प्रतिक थी।
विज्ञापन

बदलते दौर में फीकी पड़ती होली
बॉक्स
जब मेरी शादी हुई थी उस समय महिलाओं में गोबर से तैयार किए जाने वाले बिड़कले सबसे ज्यादा बनाने की होड़ रहती थी। वहीं शाम के समय परिवार की सभी महिलाएं मिलकर पकवान तैयार करती थीं और परिवार के सभी सदस्यों का खाना एक ही चूल्हे पर बनता था लेकिन समय के साथ अब त्योहार भी एकल परिवारों में सिमट गए हैं। इस कारण होली का त्योहार अधूरा सा लगता है। -मूर्ति देवी, मोहल्ला पीरआगा, नारनौल
विज्ञापन

बॉक्स
पुराने समय में संसाधनों की कमी थी लेकिन भाईचारे और आपसी प्रेम के साथ त्योहार मनाए जाते थे। रंग खेलते समय युवा खूब मौज-मस्ती करते थे लेकिन बुजुर्गों के प्रति आदर व अनुशासन बना रहता था। आधुनिक समय में होली के रंग विभिन्न प्रकार के हो गए हैं लेकिन पारंपरिक मूल्य पीछे छूट गए हैं। इस कारण रंग खेलते हुए कई दुर्घटनाएं और लड़ाई झगड़े देखने को मिलते हैं।-ओमप्रकाश, मोहल्ला रामकरण दास चौक, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article