फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The suspended Sarpanch said that he was punished for removing the encroachment from the Panchayat land

Mahendragarh-Narnaul News: निलंबित सरपंच ने कहा-पंचायत की जमीन से कब्जा हटवाने की मिली सजा

Sat, 07 Jun 2025 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 07 Jun 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
The suspended Sarpanch said that he was punished for removing the encroachment from the Panchayat land
फोटो नंबर- 12पत्रकारों से बातचीत करते निलंबित किए गए सरपंच हरिराम। संवाद
नारनौल। पंचायत की जमीन अपने परिवार के नाम दर्ज करवाने की शिकायत पर बीत दिनों जिला उपायुक्त ने गांव अमरपुर जौरासी के सरपंच हरिराम को निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन

गांव में पंचायत की जमीन पर कब्जे को लेकर ग्रामीणों द्वारा शिकायत की गई थी, जिसके बाद एसडीएम से जांच करवा कर उपायुक्त ने कार्रवाई की थी। इस मामले को लेकर शनिवार को गांव अमरपुर जौरासी के निलंबित सरपंच हरिराम ने गांव में पत्रकार वार्ता में घटनाक्रम की जानकारी दी। कहा कि मुझे केवल गांव में पंचायती जमीन से अवैध कब्जा हटवाने की सजा मिली है।
विज्ञापन

जिस जगह को पंचायती जमीन बताकर उसके द्वारा परिवार वालों के नाम चढ़ाने की बात की जा रही है वह जगह 1932 से पूर्वजों सेवाराम व संताराम के नाम है। कहा कि जितने भी आरोप लगाए गए है वह बेबुनियाद हैं। मैंने जब से पंचायती जमीन पर अवैध कब्जा हटाने की मुहिम चलाई तब से यह सारा प्रकरण शुरू हुआ है। अगर कोई भी पूरे गांव में यह सिद्ध कर दे कि पंचायती जमीन मेरे या परिवार वालों के नाम करवाई है तो हर सजा भुगतने को तैयार हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed