फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The Surya Namaskar (Sun Salutation) campaign will run for one month in Dubaldhan village.

Mahendragarh-Narnaul News: दूबलधन गांव में एक माह तक चलेगा सूर्य नमस्कार अभियान

Tue, 13 Jan 2026 06:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 06:02 AM IST
विज्ञापन
The Surya Namaskar (Sun Salutation) campaign will run for one month in Dubaldhan village.
झज्जर। गांव दूबलधन स्थित व्यायामशाला में सोमवार को सूर्य नमस्कार अभियान का शुभारंभ किया गया। यह अभियान 12 जनवरी से 12 फरवरी तक चलेगा। योगाचार्य गीता कादयान ने बताया कि नियमित रूप से सूर्य नमस्कार करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी) बढ़ती है। यह श्वसन तंत्र को मजबूत बनाने में सहायक है। कार्यक्रम का आयोजन जिला योग कोऑर्डिनेटर डॉ. पवन कुमार के नेतृत्व में किया गया। डॉ. पवन कुमार ने बताया कि जिले भर में इस प्रकार के योग कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को योग से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामवासियों से अपील की कि वे प्रतिदिन योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं ताकि एक स्वस्थ और सकारात्मक समाज का निर्माण हो सके। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed