फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The sunken road is inviting accidents, the administration is unaware.

Mahendragarh-Narnaul News: धंसी सड़क हादसों को दे रही न्योता, प्रशासन बेखबर

Fri, 13 Feb 2026 11:34 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
The sunken road is inviting accidents, the administration is unaware.
फोटो नंबर-16मोहल्ला देवस्थान में धंसी सड़क। संवाद
नारनौल। देवस्थान मोहल्ला से आजाद चौक की तरफ जाने वाली सड़क धंसने से गड्ढा बन गया है। स्थानीय लोगों को दुर्घटना का भय सता रहा है। लोगों के मुताबिक सड़क धंसे करीब दस दिन बीत चुके हैं लेकिन प्रशासन की ओर से अभी तक सड़क को सही नहीं कराया गया है। गड्ढे के नीचे से मिट्टी पूरी तरह खिसक चुकी है और सड़क का हिस्सा अधर में लटका हुआ दिखाई दे रहा है। नगर परिषद में शिकायत के बाद भी अभी तक प्रशासन ने मरम्मत नहीं कराई। न ही किसी अधिकारी ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क से देर रात तक वाहनों का आवागमन होता है। ऐसे में सड़क कभी भी और धंस सकती है जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। इतना ही नहीं सड़क के धंसने से आसपास बने मकानों को भी नुकसान हो सकता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द मरम्मत कार्य शुरू करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

मोहल्ले में जहां सड़क धंसी है वहीं मेरा मकान है। सड़क के नीचे मिट्टी बैठ जाने से घरों को भी खतरा लग रहा है। सड़क की शिकायत हमने नगर परिषद की हुई। परंतु अभी तक कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकेश, मोहल्ला निवासी
बाक्स-
सड़क धंसने से मोहल्ले के लोगों में रोष है लोगों का कहना है कि अचानक सड़क कैसे धंस गई इसकी जांच होनी चाहिए। इस मार्ग से बच्चों व वाहन चालकों का आवागमन रहता है इसलिए इसे तुंरत प्रभाव से ठीक करवाना चाहिए।
अमित गोतम, मोहल्ला निवासी।
वर्जन:
मोहल्ला देवस्थान की धंसी सड़क का निरीक्षण करने के लिए जेई को भेजा जाएगा। मुआयना करने के बाद तुंरत सड़क ठीक करवाई जाएगी।
सोहन सिंह, एमई नगर परिषद, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed