फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The students of the district will get a big platform, a new direction of confidence and success.

Mahendragarh-Narnaul News: जिले के विद्यार्थियों को मिलेगा बड़ा मंच, आत्मविश्वास व सफलता की नई दिशा

Thu, 20 Nov 2025 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 20 Nov 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
The students of the district will get a big platform, a new direction of confidence and success.
फोटो नंबर-13मिशन बुनियाद की कक्षा में पढ़ते विद्यार्थी।
नारनौल। शिक्षा विभाग ने मिशन बुनियाद और हरियाणा सुपर-100 योजनाओं के लिए ब्लॉक व स्कूल स्तर पर जागरूकता अभियान की शुरुआत हो गई है। महेंद्रगढ़ जिले में 22 नवंबर को अटेली, 24 को नांगल चौधरी, 5 दिसंबर को कनीना, 8 दिसंबर को नारनौल व 10 दिसंबर को महेंद्रगढ़ ब्लॉक में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

इन दोनों कार्यक्रमों ने पिछले वर्षों में हजारों विद्यार्थियों का भविष्य संवारा है। कई छात्र आईआईटी, मेडिकल और देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश लेकर प्रदेश का नाम रोशन कर चुके हैं। जिला विज्ञान विशेषज्ञ रविंद्र कुमार ने कहा कि शिक्षकों को विद्यार्थियों को पंजीकरण प्रक्रिया, परीक्षा स्वरूप और तैयारी के तरीकों की पूरी जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

मिशन बुनियाद का पंजीकरण व परीक्षा
कक्षा 8वीं के विद्यार्थियों के लिए शुरू किए गए मिशन बुनियाद कार्यक्रम का विद्यालय स्तरीय जागरूकता व पंजीकरण अभियान 13 नवंबर से प्रारंभ हो चुका है जो 16 दिसंबर 2025 तक चलेगा। 17 दिसंबर को प्रवेश परीक्षा स्तर-1 के एडमिट कार्ड जारी होंगे जबकि परीक्षा 24 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। इसका परिणाम 20 जनवरी 2026 को घोषित होगा और इसी दिन स्तर-2 परीक्षा के एडमिट कार्ड भी उपलब्ध होंगे। स्तर-2 की परीक्षा 30 जनवरी को होगी और इसका परिणाम 25 फरवरी 2026 को आएगा। इसके बाद 3 अप्रैल 2026 से स्तर-3 परीक्षा एवं ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू होगा, जिसका परिणाम 5 मई को जारी किया जाएगा। अंतिम चयनित विद्यार्थियों की काउंसलिंग 7 मई से तथा कक्षाएं 15 मई 2026 से शुरू होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुपर-100 का पंजीकरण व परीक्षा
हरियाणा सुपर-100 योजना के तहत पंजीकरण 13 नवंबर 2025 से शुरू होकर 9 फरवरी 2026 तक चलेगा। प्रवेश पत्र 6 फरवरी से डाउनलोड किए जा सकेंगे, जबकि स्तर-1 परीक्षा 11 फरवरी को आयोजित होगी। इसका परिणाम 15 मार्च को जारी किया जाएगा। स्तर-2 की परीक्षा 2 अप्रैल को होगी और परिणाम 30 अप्रैल को आएगा। चयनित विद्यार्थियों के लिए कक्षाएं 5 मई 2026 से प्रारंभ होंगी।


वर्जन:
इन योजनाओं से सरकारी स्कूलों के हजारों विद्यार्थियों को मजबूत शैक्षणिक आधार मिला है। इस वर्ष लक्ष्य है कि कोई भी पात्र विद्यार्थी इससे वंचित न रहे। -सुनील दत्त, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed