{"_id":"5e443c818ebc3ee5be4c8df2","slug":"the-students-of-class-10th-crused-dumper-narnol-news-rtk541943087","type":"story","status":"publish","title_hn":"दसवीं के छात्रों को डंपर ने कुचला, एक की मौत, दूसरा पीजीआई में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दसवीं के छात्रों को डंपर ने कुचला, एक की मौत, दूसरा पीजीआई में भर्ती
विज्ञापन
नांगल सिरोही में मौक पर पड़ी क्षतिग्रस्त साइकिल।
- फोटो : Narnol
नांगल सिरोही गांव में स्कूल से घर साइकिल पर लौट रहे दो स्कूली बच्चों को डंपर ने कुचल दिया। जिसमें दोनों गंभीर घायल हो गए। एक ने पीजीआई रोहतक में दम तोड़ दिया। जबकि दूसरा गंभीर है। हादसे के बाद आरोपी डंपर चालक मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार गांव नांगल सिरोही निवासी 17 वषीर्य राहुल अपने दोस्त मैनपाल के साथ साइकिल पर सवार होकर स्कूल गया था। यह दोनों दसवीं के छात्र थे। दोनों दोस्त रोजाना साइकिल से जाते थे। मंगलवार शाम करीब 3.30 पर दोनों स्कूल से घर लौट रहे थे। इस बीच स्कूल से कुछ दूरी पर उप स्वास्थ्य केंद्र के सामने तेज गति से आ रहे एक डंपर ने मैनपाल की साइकिल को टक्कर मार दी। जिसमें दोनों डंपर के नीचे आ गए। डंपर के टायर की चपेट में आने से दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को महेंद्रगढ़ उप नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। देर रात राहुल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। गांव के सरपंच प्रतिनिधि हवा सिंह ने कहा कि गांव के अस्पताल के पास ब्रेेकर बनवाने की मांग की है। यहां लगातार हादसे हो रहे हैं। एक महीने में यह दूसरा हादसा है।
हादसे के बाद आरोपी डंपर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। गांव के कुछ लोगों ने डंपर के नंबर पुलिस को दिए हैं। पुलिस ने मृतक के भाई राजेंद्र के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सड़क पर बिखरा खून
हादसे के बाद स्कूली बच्चों के जूते वहीं पर गिर गए। दोनों बच्चों का खून सड़क पर बिखर गया। ग्रामीणों ने एक निजी वाहन को रोककर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दूसरे दिन भी मौके से साइकिल को नहीं उठाया। जिसको लेकर ग्रामीणों में रोष है।
50 मीटर पर ही पिछले महीने हुआ था हादसा
जहां पर स्कूली बच्चों को डंपर ने कुचला उससे 50 मीटर दूरी पर ही जनवरी महीने में एक डंपर ने कार को टक्कर मारी थी। 18 जनवरी को हुुए इस हादसे में कार सवार दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी। डंपर ने कार को टक्कर मारते हुए एक मकान के बीच बुरी तरह से पिचका दिया था।
शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। नंबरों के आधार पर आरोपी डंपर चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मेहर सिंह, एसएचओ, महेंद्रगढ़