फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The striking employees did not relent even after receiving assurances from the DMC.

Mahendragarh-Narnaul News: डीएमसी के आश्वासन पर भी नहीं माने हड़ताल पर बैठे कर्मचारी

Fri, 09 Jan 2026 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
The striking employees did not relent even after receiving assurances from the DMC.
फोटो नंबर-12धरने पर कर्मचारियों को समझाते डीएमसी रणबीर सिंह। संवाद
नारनौल। बकाया एरियर की मांग को लेकर शुक्रवार को नगर परिषद सफाई कर्मचारियों ने जिलास्तरीय विरोध प्रदर्शन कर जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। इससे पूर्व धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों के बीच डीएमसी रणबीर सिंह व अन्य अधिकारी पहुंचे।
विज्ञापन

हड़ताल रख प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों को समझाते हुए डीएमसी ने जल्द एरियर दिलवाने की बात कही। इसे लेकर कर्मचारियों व डीएमसी के बीच काफी देर तक वार्ता चली। कर्मचारियों ने डीएमसी को स्पष्ट कहा कि जब तक उनका बकाया एरियर नहीं मिलेगा वे हड़ताल पर रहेगें। कर्मचारियों ने कहा कि इससे पहले भी दो बार झूठा आश्वासन देकर उनकी हड़ताल को समाप्त करवा दिया गया।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कहा कि उनके बार-बार हड़ताल पर जाने से आम जनता पर भी गलत प्रभाव पड़ रहा है, इसलिए इस बार वे मांग पूरी होने के बाद ही हड़ताल समाप्त करेगें। इसके बाद कर्मचारियों ने नगर परिषद प्रांगण में बैठक की और उसके बाद प्रदर्शन करते हुए लघुसचिवालय तक गए जहां जिला उपायुक्त को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मांग करते हुए कहा कि हम जिले की नगर परिषद व पालिकाओं के अधीन कर्मचारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन की अध्यक्षता कर रहे जिला प्रधान राहुल सारवान ने बताया कि नारनौल में 172, महेंद्रगढ़ में 47, अटेली में 24, कनीना में 22 व नांगल चौधरी में 25 कर्मचारियों का एरियर बकाया है। प्रदर्शन में प्रमुख रूप से महेंद्र संगेलिया, महावीर, सुरेश, महेंद्र बोयत, सर्वकर्मचारी संघ से कौशल कुमार, पूर्णचंद, मनोज, राकेश, कमल, भूपेंद्र, अनिल, करतार सिंह, विनोद, महावीर व विनोद सहित जिले भर के सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed