{"_id":"624dd0eef7ca843e251ff757","slug":"the-strike-of-the-shopkeepers-continued-for-the-third-day-said-the-struggle-will-continue-till-justice-is-done-narnol-news-rtk6431749170","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदारों का धरना तीसरे दिन भी रहा जारी, बोले-न्याय मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदारों का धरना तीसरे दिन भी रहा जारी, बोले-न्याय मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष
विज्ञापन
प्रशासन द्वारा रेलवे रोड पर तोड़ी गई दुकानों एवं खोखों के दुकानदारों को अब शहर की सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों का समर्थन मिल रहा है। तीसरे दिन भी दुकानदारों ने अनिश्चितकालीन धरना जारी रखा। वहीं शहर के जांगड़ा समाज एवं सतनाली चौक से राव तुलाराम चौक के दुकानदारों ने पहुंचकर अपना समर्थन दिया। दुकानदारों ने बताया कि अभी तक सरकार एवं प्रशासन द्वारा दुकानदारों को पुन: स्थापित कराने के लिए किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं आई है। वर्ष 1982 से बनी इन दुकानों एवं खोखो को तोड़ने से इन परिवारों के समक्ष अब रोजीरोटी का संकट खड़ा हो गया है। उनकी मांग है कि रेलवे रोड पर बनी 29 दुकानों को पुन: स्थापित करवाया जाए और दुकानदारों को उचित मुआवजा दिया जाए। जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा उनका संघर्ष जारी रहेगा।
पूर्व एसडीएम संदीप सिंह ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र
दुकानदारों को पुन: स्थापित करने की मांग को लेकर पूर्व एसडीएम संदीप सिंह ने मुख्यमंत्री के नाम पत्र भेजा। पत्र के माध्यम से दुकानदारों को शहर में जमीन उपलब्ध करा इन्हें राहत दी जाए। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि इन दुकानदारों की रोजीरोटी इन्हीं दुकानों से चलती थी तथा इनके पास आय का अन्य कोई साधन नहीं है। सरकार सहानुभूति रखते हुए इनके पुनर्वास की व्यवस्था कर इन्हें राहत दे।