फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The strength of the organization and the strategy made for the upcoming movements

संगठन की मजबूती और आगामी आंदोलनों के लिए बनाई रणनीति

Wed, 09 Mar 2022 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
The strength of the organization and the strategy made for the upcoming movements
अंबाला में हरियाणा एजुकेशन मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन की प्रदेश स्तरीय बैठक में हिस्सा लेते क - फोटो : Narnol
हरियाणा एजुकेशन मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन से संबंधित सर्व कर्मचारी संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक मंगलवार को जिला शिक्षा सदन अंबाला में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष संदीप सांगवान ने की। संचालन प्रदेश महा सचिव हितेंद्र सिहाग ने किया। संगठन के मुख्य संगठनकर्ता सतीश सेठी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक से लौटने के बाद हेमसा के प्रदेश प्रवक्ता सुजान मालड़ा ने बताया कि पांच घंटे तक चली बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी आंदोलनों की सफलता के लिए गहन विचार-विमर्श किया गया। बैठक में खंड व जिला स्तर पर रिक्त पदों को भरना, लिपिक कर्मचारियों की हर माह बैठक करना, 31 मार्च तक इस वर्ष की सदस्यता शुल्क राज्य कमेटी में जमा करवाना, हर छह माह में खंड स्तर पर आय व्यय का ऑडिट करवाना, 28-29 मार्च की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष संदीप सांगवान, संगठनकर्ता सतीश सेठी ने कहा कि जल्द ही कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर प्रदेश के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपने की रूपरेखा तैयार की जाएगी। बैठक में 27 फरवरी को हुए राज्य सम्मेलन की समीक्षा हुई तथा संगठन हित में और भी अनेक फैसले लिए गए। बैठक में उदयभान यादव, मुकेश खरब, कमलकांत सहरावत, विजय लांबा, महिला सब कंवीनर सुमन, अनिल कुमार यादव, भूपेंद्र शर्मा, लखवीर तंवर, सतीश वर्मा, अनिल सिंघला, राजबीर लांबा, अरविंद चौहान, बिजेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed