{"_id":"67f96875e1c7f31e62098e97","slug":"the-story-of-success-is-written-only-through-hard-work-dr-pawan-narnol-news-c-196-1-nnl1003-123330-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेहनत से ही सफलता की इबारत लिखी जाती है : डॉ. पवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेहनत से ही सफलता की इबारत लिखी जाती है : डॉ. पवन
Sat, 12 Apr 2025 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 12 Apr 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-14पीजी कॉलेज के वार्षिकोत्सव में मेधावी छात्रों को पुरस्कृत करते अतिथि। संवाद
नारनौल। राजकीय महाविद्यालय का 68 वां वार्षिकोत्सव शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। इसकी अध्यक्षता प्राचार्या डॉ. पूर्ण प्रभा की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. पवन शर्मा चेयरमैन हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी विशेष रूप से मौजूद रहे।
डॉ. पवन शर्मा ने विद्यार्थियों को हमेशा कड़ी मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि छात्रों के सर्वांगीण विकास और कौशल विकास में नई शिक्षा नीति अहम भूमिका निभाएगी। कहा कि मेहनत से ही सफलता की इबारत लिखी जाती है। डॉ. पूर्ण प्रभा ने महाविद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट सभी के सम्मुख रखी। इस दौरान महाविद्यालय का नाम रोशन करने वाले सभी छात्र- छात्राओं को सम्मानित किया गया।
महाविद्यालय कुलसचिव डॉ. सत्य पाल सुलोदिया ने बताया कि 20 रोल ऑफ ऑनर, 19 कॉलेज कलर, यूनिवर्सिटी पोजीशन मेरिट 22, मेरिट लिस्ट पीजी रिजल्ट में 92, यूजी में 120, नेट जेआरएफ में पांच सफलता प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा अन्य गतिविधियों में 425 के करीब विद्यार्थियों को गणतंत्र झांकी, रेडक्रॉस, रेड रिबन, महिला प्रकोष्ठ, एनसीसी, एनएसएस, महिला प्रकोष्ठ, कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ, योग क्लब, नशामुक्ति क्लब, पर्यावरण क्लब सेफ्टी, वाईआरसी क्लब, ब्लड डोनेशन कैंप आदि में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को विशेष प्रोत्साहन पुरस्कार राशि व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
महाविद्यालय पब्लिक रिलेशन आफिसर डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि इस अवसर पर महाविद्यालय को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से मुख्य भूमिका निभाने वाले जिला प्रशासन, जिला पुलिस प्रशासन के सभी अधिकारियों और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक वर्मा, जिला रेड क्रॉस के सचिव बलवान सिंह, खेल प्रभारी डॉ. हंस राज गुर्जर, मुकेश कुमार वर्मा डीपीई, एडवोकेट अनिल कुमार, टेकचंद यादव, राजेश कुमार, इंस्पेक्टर मिनाक्षी शर्मा, इंस्पेक्टर शारदा यादव, बृजभूषण एटीआरओ, इंस्पेक्टर नरेश, एसएचओं नित्यानंद यादव, इंद्रजीत साइबर सुरक्षा इंचार्ज व आरएसओ आदि को भी मंच के माध्यम से सम्मानित किया गया। मंच संचालन डॉ. पलक, डॉ. मुकेश यादव, डॉ. पूनम राव व डॉ. गीता ने किया । अंत में उपप्राचार्य डॉ. जगजीत सिंह मोर द्वारा मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों कार्यक्रम में पहुंचने पर आभार व्यक्त किया गया।