Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The sound of restrictions was drowned out by the din of firecrackers.

Mahendragarh-Narnaul News: पटाखों की गूंज में दब गई पाबंदियों की आवाज

Mon, 09 Nov 2026 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
The sound of restrictions was drowned out by the din of firecrackers.
फोटो नंबर- 16रेलवे रोड पर एकत्रित कर जलाए गए पटाखों के कूडे से उठता धूआं। संवाद
नारनौल। दिवाली की रात ग्रैप-3 की पाबंदियों की आवाज पटाखों के शोर में कहीं दब गई। प्रतिबंध लागू होने के बावजूद क्षेत्र में रात करीब एक बजे तक जमकर आतिशबाजी होती रही।
विज्ञापन

नतीजा यह रहा कि दिवाली के दिन एक्यूआई 342 तक पहुंच गया और सोमवार को भी आसमान में धूल की परत छाई रही। हवा की दिशा बदलने से 37 अंकों की गिरावट तो आई लेकिन एक्यूआई 305 पर बना रहा।
विज्ञापन

बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए क्षेत्र में अभी ग्रैप-3 के प्रतिबंध लागू हैं। इसके तहत स्टोन क्रेशर पर काम, भवन निर्माण, तोड़फोड़, खुदाई, नींव की खुदाई और ट्रेंचिंग जैसे कामों पर रोक है। वहीं ग्रैप-2 के दौरान लागू कूड़ा जलाने पर रोक का पालन कराना अब भी चुनौती बना हुआ है। सुबह साफ-सफाई के दौरान कई जगह कूड़ा जलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटाखे से जलने के पांच मामले
दिवाली पर आम लोगों की सुविधा के लिए नागरिक अस्पताल में विशेष बर्न वार्ड बनाया गया था ताकि आतिशबाजी के दौरान जलने पर मरीजों को समय पर इलाज मिल सके। दिवाली की रात पटाखों से जलने के पांच मामले सामने आए। उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कंवर सिंह ने बताया कि कोई गंभीर मामला नहीं रहा जिन्हें चोट लगी, उनका रात में ही उपचार कर दिया गया।

वर्जन
क्षेत्र में एक्यूआई स्तर 305 तक पहुंच गया है जिसके चलते ग्रैप-3 के प्रतिबंध लागू हैं। प्रतिबंधित कामों के निरीक्षण के लिए जिले भर में पांच टीमें बनाई गई हैं, जो अलग-अलग जगहों पर जांच कर रही हैं। प्रदूषण बढ़ाने वाला कोई भी काम पाए जाने पर निर्धारित प्रावधान के तहत जुर्माना और कार्रवाई की जाएगी।-अनुज नरवाल, एसडीओ, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article