{"_id":"69726dac4cae23b4620b20c1","slug":"the-situation-at-the-nic-office-will-improve-with-a-47-lakh-rupee-investment-the-fire-had-occurred-a-year-ago-narnol-news-c-196-1-nnl1004-135180-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: एनआईसी कार्यालय के 47 लाख में सुधरेंगे हालात, एक साल पहले लगी थी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: एनआईसी कार्यालय के 47 लाख में सुधरेंगे हालात, एक साल पहले लगी थी आग
विज्ञापन
फोटो 1 एनआईसी कार्यालय में आग लगने के एक साल बाद का दृश्य।संवाद
नारनौल। लघु सचिवालय नारनौल में चौथी मंजिल पर स्थित एनआईसी कार्यालय की करीब 47 लाख रुपये से मरम्मत कराई जाएगी। यहां पर दिसंबर 2024 में आग लगने से सारा सामान जलकर राख हो गया था। पीडब्ल्यूडी की तरफ से मरम्मत के लिए टेंडर जारी किया है।
अभी भी चौथी मंजिल पर स्थित कार्यालय के चारों तरफ काली दीवारें ही दिखाई देती है। इसके पास में एक्साइज का भी कार्यालय था जहां भी आग की वजह से काफी नुकसान हो गया था। अब दोनों की कार्यालय घटना के बाद से बंद पड़े हैं।
बता दें कि 12 दिसंबर 2024 को सुबह आसपास के लोगों को लघु सचिवालय की चौथी मंजिल से धुआं निकलता दिखाई दिया था। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने वहां मौजूद कर्मचारियों को आवाज लगाकर आग लगने की जानकारी दी।
विज्ञापन
प्रशासन के अधिकारी व दमकल विभाग को आग लगने की जानकारी दी। इसके बाद दमकल विभाग की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाया था। इसके बाद से अब तक कार्यालय बंद पड़ा है। जहां अभी भी उस घटना की तस्वीर साफ दिखाई दे रही है।
वर्जन:
लघुसचिवालय में एनआईसी कार्यालय का मरम्मत कार्य करवाया जाएगा इसके लिए करीब 47 लाख रुपये का टेंडर जारी किया है। -जितेंद्र कुमार, जेई, पीडब्ल्यूडी, नारनौल