महेंद्रदगढ़। कमला भवन धर्मशाला में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का रविवार को हवन के साथ समापन हुआ। साध्वी राधा रानी के सानिध्य में विद्वान ब्राह्मणों द्वारा विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ हवन संपन्न कराया गया। मुख्य यजमान दर्शन खुराना और कविता खुराना सपरिवार रहे। साध्वी ने बताया कि हवन धार्मिक, आध्यात्मिक और वैज्ञानिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, जो वातावरण को शुद्ध कर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। श्रद्धालुओं ने पूर्णाहुति देकर सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर डाक्टर यशवंती खुराना, पूर्व नपा प्रधान रीना बंटी, आदर्श रामलीला प्रधान सुरेंद्र बंटी एडवोकेट, विनोद सेठ, मुकेश मेहता, प्रवक्ता अमरसिंह सोनी, यशपाल शर्मा, आनंद सोनी सहित अनेक लोग मौजूद रहे। संवाद