फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The shouts of Bam-Bam Bhole echoed in the pagodas

महेंद्रगढ़-नारनौल: शिवालयों में गूंजे बम-बम भोले के जयकारे

Sat, 18 Feb 2023 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 18 Feb 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
The shouts of Bam-Bam Bhole echoed in the pagodas
नारनौल।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर्व शनिवार को नगर के मंदिरों में बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही मंदिरों में घंटे और शंख ध्वनि के बीच शिवलिंग पर जलाभिषेक किया गया। शिवालयों में अलसुबह ही श्रद्धालु पहुंचना शुरू हो गए।
श्रद्घालुओं ने शिव परिवार की प्रतिमाओं पर फल-फूल, धूप-दीप व पुष्पों से भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए प्रार्थना की। शिवरात्रि के अवसर पर मंदिरों को रंग-बिरंगी रोशनियों से सजाया गया था। नगर के प्रसिद्घ व ऐतिहासिक मंदिर मोडावाला में तो पूजा करने वालों का दोपहर तक तांता लगा रहा और लोगों को भगवान शंकर का जलाभिषेक करने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। इसके अलावा छोटे-बड़े तालाब पर शिव मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया और यहां भी जलाभिषेक करने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। महाशिवरात्रि को लेकर शहर के गली-मोहल्लों में बने शिवालयों में भी लोगों ने जलाभिषेक किया व अनेक लोगों ने पूरे दिन व्रत रखकर एक समय फलाहार किया।
विज्ञापन

श्रद्घा से मनाया महाशिवरात्रि का पर्व
नांगल चौधरी में भी महाशिवरात्रि पर्व बहुत ही श्रद्धा और हर्षोल्लास से मनाया गया। मंदिरो में इस मौके पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर शिवलिंग का जलाभिषेक किया। शिवरात्रि के अवसर पर शनिवार को सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। शिव भक्तों ने बम भोले व शिवशंकर के जयकारे लगाते हुए शिवलिंग का जलाभिषेक किया तथा भगवान शिव से अपने सुखी जीवन की कामना की तथा परिवार की समृद्धि के लिए मनौतियां मांगी। नांगल चौधरी मेंं प्रसिद्ध प्राचीन बूढ़ा शिवजी वाला मंदिर में प्रात: 6 बजे से ही शिव भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया था। जिसमें महिलाओं की संख्या अधिक रही। देर शाम तक यह क्रम जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed