फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The shooting of Bollywood film Likee Likee will take place in Jalmahal.

Mahendragarh-Narnaul News: जलमहल में होगी में बॉलीवुड फिल्म लाइकी लाइका की शूटिंग

Thu, 30 Oct 2025 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 30 Oct 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
The shooting of Bollywood film Likee Likee will take place in Jalmahal.
फोटो 03 जलमहल में साफ सफाई करता हुआ ट्रैक्टर चालक। संवाद
नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले के नांगल चौधरी रोड पर स्थित ऐतिहासिक धरोहर जलमहल में 31 अक्तूबर और 1 नवंबर को बॉलीवुड फिल्म लाइकी लाइका की शूटिंग होगी। इसकी तैयारी पूरी कर लीगई है। इसके लिए जलमहल की सफाई करा दी गई है।
विज्ञापन


जलमहल में दो दिन साउंड एंड एक्शन सुनने को मिलेगा। साथ ही फिल्म में काम करने वाले अभिनेता अभय वर्मा व अभिनेत्री राशा थडानी की झलक देखने को मिलेगी। भारतीय पुरातत्व विभाग की ओर से फिल्म की शूटिंग को लेकर स्वीकृति दे दी गई है।
विज्ञापन

इसकी एक कॉपी जिला पुरातत्व विभाग के अधिकारी को भी प्रेषित कर दी गई है। फिल्म शूटिंग के लिए स्वीकृति लेने के लिए फिल्म के डायरेक्टर ने करीब दो माह पहले आवेदन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉलीवुड के डायरेक्टर सौरभ गुप्ता फिल्म को डायरेक्ट करेंगे जिन्होंने भाग मिल्खा भाग, सुल्तान व एनीमल जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। फोन पर हुई बातचीत में प्रोडक्शन मैनेजर जतिन पूनिया ने बताया कि फिल्म का नाम लाइकी लाइका है। इस फिल्म से नए कलाकार अभय वर्मा व राशा थडानी डेब्यू करने जा रहे हैं।
पुरातत्व विभाग के अधिकारी ने जिला प्रशासन को जल महल में होने वाली फिल्म की शूटिंग के संबंध में अवगत करा दिया है। उन्होंने डीसी व एसपी को भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम करने के लिए पत्र के माध्यम से अवगत करा दिया है।

वर्जन:
जलमहल की साफ सफाई व लाइटों की मरम्मत का कार्य करवा दिया है। शूटिंग दो दिन चलेगी, जिससे क्षेत्र व ऐतिहासिक जलमहल को प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे देश में नई पहचान मिलेगी।-अमित कुमार, संरक्षण सहायक, पुरातत्व विभाग, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed