{"_id":"69920d0521c24649f3031195","slug":"the-shiva-temple-resounded-with-the-chants-of-bam-bam-bhole-a-flood-of-faith-surged-narnol-news-c-196-1-nnl1003-136157-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बम-बम भोले के जयघोष से गूंजे शिवालय, उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बम-बम भोले के जयघोष से गूंजे शिवालय, उमड़ा आस्था का सैलाब
विज्ञापन
फोटो नंबर-12महाशिवरात्रि पर भगवान शंकर की पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद
नारनौल। महाशिवरात्रि पर शहर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला। रविवार को शहर के सभी शिवालयों में सुबह से ही भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं।
शहर के प्राचीन मोड़ा वाला मंदिर और छोटा-बड़ा तालाब स्थित शिवालयों में विशेष रूप से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भगवान शंकर का जलाभिषेक करने के लिए लोगों को काफी देर तक लाइनों में इंतजार करना पड़ा लेकिन श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, दूध, जल, गाजर, बेर, मिष्ठान और धतूरा चढ़ाकर भगवान शिव की विधिविधान से पूजा-अर्चना की।
महाशिवरात्रि के अवसर पर अनेक श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर विधि-विधान से पूजा की और परिवार की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। मंदिरों में बम बम भोले और हर हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन
मंदिरों में दिनभर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। महाशिवरात्रि पर्व पर पूरे शहर में भक्ति, आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
महाशिव रात्रि के पर्व को लेकर मां नैना फतेह देवी मंदिर से भव्य शोभायात्रा का भी आयोजन किया गया। शोभायात्रा में भारी संख्या के अंदर श्रद्धालु निशान लेकर चल रहे थे, वहीं भागवान शिव व पार्वती की झांकी और बैंडबाजे विशेष आकर्षण रहे।
शोभायात्रा मां नैना फतेह देवी मंदिर से शुरू होकर महावीर चौक होते हुए प्राचीन मोड़ावाला मंदिर पर जाकर संपन्न हुई। दोपहर बाद मोड़ावाला मंदिर व छोटा-बड़ा तालाब शिव मंदिर में शिवलिंग का भव्य शृंगार किया गया जिसके दर्शनों के लिए लोगों की भारी भीड़ लगी रही।