फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The Shani Dev Mahotsav will witness a spiritual fervor featuring

Mahendragarh-Narnaul News: शनिदेव महोत्सव में जागरण, कलश यात्रा और भंडारे होगी भक्ति की धूम

Mon, 04 May 2026 11:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
The Shani Dev Mahotsav will witness a spiritual fervor featuring
महेंद्रगढ़। मोहल्ला कानोड़िया स्थित प्राचीन श्री शनिदेव मंदिर में 15 और 16 मई को दो दिवसीय धार्मिक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। मंदिर समिति ने कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

मंदिर पुजारी कमलेश गौड़ के अनुसार, 15 मई की सुबह हवन से कार्यक्रम की शुरुआत होगी जबकि रात में भव्य जागरण का आयोजन किया जाएगा। भजन संध्या में रियाज म्यूजिकल ग्रुप और मां सरस्वती संकीर्तन मंडल अपनी प्रस्तुतियां देंगे। भजन गायक सत्यकाम कानोड़िया, अतुल लामडीवाल, गोविंद और सचिन भगवान शनिदेव की महिमा का गुणगान करेंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण काका सुदामा आर्ट ग्रुप (रेवाड़ी) की झांकियां रहेंगी। 16 मई को सुबह कलश यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से निकाली जाएगी और दोपहर में भंडारा आयोजित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. मनीष यादव मुख्य अतिथि होंगे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेंद्र बंटी करेंगे। मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed