फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The SDO and the farmer complained against each other

एसडीओ और किसान ने दी एक दूसरे के खिलाफ शिकायत

Fri, 28 Feb 2020 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
The SDO and the farmer complained against each other
कनीना उपमंडल के गांव खेड़ी निवासी किसान सरजीत के साथ नहर विभाग के एसडीओ एवं उनके साथ आये अन्य कर्मचारी पर मारपीट का आरोप लगाया है। कोर्ट परिसर में हुई मारपीट की शिकायत डीएसपी को देकर कार्रवाई की मांग की है। इस मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिसमें कुछ लोग एक व्यक्ति पर हमला करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सरजीत ने कहा कि उनके खेत से जबरन नहर बनाए जाने का मामला अदालत में विचाराधीन है। उन्होंने दस्तावेज दिखाते हुए कहा कि नहर विभाग के जबरन रातों रात उसके खेत से नहर की खुदाई कर दी। विभाग की ओर कोई मुआवजा नहीं दिया गया। इस बाबत मेरी पत्नी चंद्रकला की ओर से सिविल कोर्ट कनीना में वाद दायर किया। जिसकी सुनवाई शुक्रवार को होनी थी। सुबह करीब 11.40 बजे मुकदमे की नकल लेने के लिए रसीदी टिकटें लेने गया तो नहर विभाग के एसडीओ व उसके साथियों ने उस पर हमला कर दिया। एसडीओ शक्तिराज, एक अन्य कर्मचारी ने उनके साथ मारपीट करते हुए धमकी दी। केस की आगामी 28 मई 2020 निर्धारित की गई है। इस दौरान मारपीट करते हुए मेरे कपड़े फाड़ दिए। सरजीत ने कहा कोर्ट में हाजिर अधिवक्ताओं ने बीच-बचाव कराते हुए छुड़ाया। इस बारे में कुछ लोगों ने वीडियो भी बना ली है।
विज्ञापन

नहर विभाग के एसडीओ शक्तिराज ने बताया कि चंद्रकला के नाम से केस चला हुआ है। सरजीत की ओर से लगाए आरोप बेबुनियाद हैं। विभाग की ओर से कोर्ट केस की सुनवाई के लिए नियुक्त किया हूं। मुझे कोर्ट जाते समय रोका ओर हाथापाई की। जिसकी शिकायत थाने में की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed