{"_id":"60db5e668ebc3ec1f80a8c0d","slug":"the-scorching-heat-started-the-havoc-of-narnaul-the-temperature-reached-44-degree-celsius-narnol-news-rtk6153030169","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण गर्मी का कहर शुरू नारनौल का तापमान पहुंचा 44 डिग्री सेल्सियस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण गर्मी का कहर शुरू नारनौल का तापमान पहुंचा 44 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
भीषण गर्मी ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया। मंगलवार को लू चलने से नारनौल का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में 1.7 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जो इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। इस सीजन में बीच-बीच में मौसम में बदलाव के चलते झुलसा देने वाली गर्मी नहीं हुई थी।
चिलचिलाती धूप व लू के थपेड़ों से लोगों का जीना बेहाल हो गया है। गर्मी के कारण दोपहर के समय लोग घरों में ही दुबके रहे। लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। गर्मी बढ़ने से बिजली की मांग भी लगातार बढ़ती जा रही है। गार्मी बढ़ने से एसी कूलर व पंखे भी जवाब दे गए हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ लोगों को दिन के समय घर से बाहर न निकलने की सलाह दे रहे हैं क्योंकि दिन के समय अधिक गर्मी होने के कारण लोगों में हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाएगा। गर्मी बढ़ने से मनुष्य के साथ पशु-पक्षियों का जीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया है। पानी की तलाश में पशु-पक्षी इधर-उधर भटकने लगे है।
-रात की गर्मी भी करने लगी परेशान
दिन ही नहीं गर्मी का कहर रात को भी देखने को मिल रहा है। दिन में लू के थपेड़े तो रात में गर्म हवाओं ने लोगों का जीना हराम कर दिया है। अधिकतम तापमान की तरह न्यूनतम तापमान भी लगातार बढ़ रहा है। सोमवार के मुकाबले मंगलवार को न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया है। रात भी गर्म होने के कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।