फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The safety of common people is paramount for the government: Om Prakash

आम जन की सुरक्षा सरकार के लिए सर्वोपरि : ओमप्रकाश

Tue, 03 May 2022 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
The safety of common people is paramount for the government: Om Prakash
नारनौल । आमजन की सुरक्षा सरकार के लिए सर्वोपरि है। शहर में यातायात व्यवस्था व्यवस्थित रखी जाए। अच्छा कार्य करने वाले पुलिस कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया जाए। ये बातें प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री ओमप्रकाश यादव ने पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण से कहीं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री ओमप्रकाश यादव से पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में मुलाकात की। इस दौरान उन्हें जिले की कानून व्यवस्था से अवगत करवाया। इस दौरान राज्यमंत्री ने कहा कि यह इलाका शांतिपूर्ण है। यहां के लोग बहुत सहयोग करने वाले हैं। जिला पुलिस इसी प्रकार लगातार कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखें। पुलिस अधीक्षक ने राज्य मंत्री को आश्वस्त किया कि जिला पुलिस बहुत ही अनुशासित है। पुलिस के लिए आमजन की सुरक्षा सर्वोपरि है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पिछले दिनों एटीएम व कैश चोरी के मामले में दोषियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जिले में डायल 112 नंबर गाड़ी सेंट्रलाइज कमांड के तहत कार्य कर रही है। सूचना पर कार्रवाई की जाती है। समय-समय पर जागरूकता अभियान भी चलाए जाते हैं। इस मौके पर राज्य मंत्री के निजी सचिव गजेंद्र यादव व पीआरओ राजेश यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed