फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The roof of the ticket counter is dilapidated, water keeps dripping in the rain

Mahendragarh-Narnaul News: टिकट काउंटर की छत जर्जर, बारिश में टपकता रहता है पानी

Fri, 20 Jun 2025 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 20 Jun 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
The roof of the ticket counter is dilapidated, water keeps dripping in the rain
फोटो नंबर-14बस स्टेंड प्रवेश द्वार के पास बने कक्ष की जर्जर हाल में छत। संवाद
नारनौल। स्थानीय बस स्टैंड के मुख्य प्रवेश द्वार के पास बना कक्ष जर्जर है। वहीं बारिश के दौरान छत से पानी टपकता रहता है।
विज्ञापन

इस कारण बस स्टैंड पर कार्यरत कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बस स्टैंड के मुख्य प्रवेश द्वार जहां से बसों का आवागमन होता है, वहां पर रेवाड़ी और अटेली रूट पर पड़ने वाले गांवों की टिकट काटी जाती है। रेवाड़ी रूट की अधिकतर बसें भी प्रवेश द्वार पर ही लगती है। क्योंकि नारनौल डिपो से बस द्वारा अन्य रूटों की तुलना में रेवाड़ी रूट पर सबसे अधिक बसों का आवागमन होता है।

वहीं सबसे अधिक यात्री भी इसी रूट पर सफर करते हैं। इसलिए यात्रियों की सुविधा के लिए प्रवेश द्वार के पास बने कक्ष में टिकट काउंटर बनाया गया है। लेकिन कक्ष की छत जर्जर हाल में होने के कारण कक्ष में कार्यरत कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बस स्टैंड इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया कि कक्ष की छत के जर्जर होने का मामला संज्ञान में है और जल्द ही मरम्मत करने की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed