फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The roadways department has started a special bus service to the women's college.

Mahendragarh-Narnaul News: रोडवेज विभाग की ओर से महिला महाविद्यालय तक स्पेशल बस शुरू

Sun, 14 Dec 2025 02:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
The roadways department has started a special bus service to the women's college.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। रोडवेज विभाग की ओर से राजकीय महिला महाविद्यालय के लिए स्पेशल बस शुरू की गई है। महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से बस प्रतिदिन सुबह 9 बजे महाविद्यालय के लिए रवाना होगी। छात्राओं को राजकीय महाविद्यालय पर छोड़कर बस वापिस बस स्टैंड पर आएगी। वहीं दोपहर 1:30 बजे छात्राओं को लेने के लिए जाएगी। छात्राओं को लेकर बस स्टैंड पर पहुंचेगी।
छात्रा अंजू, मोनिका, रोनिका, संजू ने बताया कि महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से राजकीय महिला महाविद्यालय के लिए बस शुरू कराने के लिए बार-बार मांग की जा रही थी।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय व महिला महाविद्यालय की छात्राओं को बस स्टैंड तक एक किलोमीटर पैदल आवागमन करना पड़ता है। छात्राओं की मांग पर राज्य परिवहन की ओर से शुक्रवार से यह बस सेवा शुरू करने से अब छात्राओं को महाविद्यालयों तक आवागमन में सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्राओं की ओर से बार-बार बस शुरू कराने की मांग की जा रही थी। मांग को देखते हुए रोडवेज महाप्रबंधक की ओर से छात्राओं की स्पेशल बस सेवा शुरू की गई है।-हरिकिशन, इंचार्ज, बस स्टैंड, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed