{"_id":"68151151e7bbb1cbdc0f59b2","slug":"the-road-is-stuck-in-the-investigation-the-drivers-are-getting-jolted-narnol-news-c-203-1-sroh1011-116841-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सड़क जांच में फंस गई, चालक खा रहे झटके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सड़क जांच में फंस गई, चालक खा रहे झटके
Sat, 03 May 2025 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 03 May 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:52- सिनेमा रोड पर भरे बारिश के पानी से गुजरते वाहन--संवाद
महेंद्रगढ़। पांच एमएम बारिश ने शहर के 300 दुकानदारों और दस हजार से अधिक लोगों की परेशानी बढ़ा दी। करीब ढाई साल से चल रही विजिलेंस जांच के चक्कर में अटके 300 मीटर मुख्य सड़क पर दिनभर कीचड़ लोगों की परेशानी बढ़ाता रहा।
मसानी चौक से सिनेमा रोड तक तीन सालों से बदहाल 300 मीटर सड़क पर 300 से अधिक गड्ढे हैं। बारिश का पानी जमा होने से दिनभर लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। यह सड़क सबसे व्यस्त मार्ग है। 50 से अधिक गांवों के साथ शहर की 80 प्रतिशत आबादी दिनभर इस मार्ग से आवागमन करती है। दिनभर वाहनों के गुजरने से एक-दूसरे पर कीचड़ के छींटे पड़ते हैं।
बता दें कि इस मार्ग के निर्माण में अनियमितता की शिकायत पर विजिलेंस जांच चल रही है, लेकिन यह जांच ढाई सालों में भी पूरी नहीं हो पा रही है। इसके कारण नपा इसका निर्माण भी नहीं करा पाई। इस मार्ग पर पंजाब नेशनल बैंक, एसबीआई बैंक शाखाओं सहित अन्य कार्यालय तथा निजी अस्पताल होने के कारण दिनभर भीड़ रहती है। शहर के किसी भी बाजार में जाने के लिए इसी सड़क का सहारा लिया जाता है।