फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The road from Sabzi Mandi to Parshuram Chowk will be 30 feet wide

Mahendragarh-Narnaul News: सब्जी मंडी से परशुराम चौक तक 30 फीट चौड़ी होगी सड़क

Fri, 01 Aug 2025 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 01 Aug 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
The road from Sabzi Mandi to Parshuram Chowk will be 30 feet wide
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ शहर के मुख्य मार्ग परशुराम चौक से सब्जी मंडी के गेट तक 300 मीटर सड़क के निर्माण से पहले नपा ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

साथ ही इस मार्ग से पुरानी टाइलें उखाड़कर मलबा उठाना भी शुरू कर दिया है। शहर के मुख्य बाजार का यह मार्ग 30 फीट चौड़ा और 300 मीटर लंबा सीसी बेस पर बनाया जाएगा। नपा ने दुकानों के बाहर अतिक्रमण को हटाना शुरू कर दिया है। वीरवार को परशुराम चौक से सब्जी मंडी तक का मार्ग तोड़ दिया है। जिम्मेदारों का दावा है कि दो माह में सब्जी मंडी रोड व ढाल बाजार के रोड का काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

परशुराम चौक से सब्जी मंडी के गेट तक शहर का मुख्य बाजार का रास्ता है। मंगलवार को मुनादी के बाद नपा की ओर से बुधवार को पुरानी टाइलें हटानी शुरू कर दी हैं। लंबे समय से अतिक्रमण के कारण इस व्यस्त मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रहती थी और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब अतिक्रमण हटने के कारण मार्ग खुला-खुला दिखाई देने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नपा की कार्रवाई के बाद अब दुकानदार अतिक्रमण को स्वयं हटा रहे हैं। अतिक्रमण हटने के कारण आम लोगों को राहत मिलेगी तथा जाम से भी छुटकारा मिलेगा।
----------
वर्जन:
नगर पालिका द्वारा रोड बनाने की कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। इस मार्ग से करीब 30 गांवों व शहरों के लोग आवागमन करते है। यहा सड़क सबसे व्यस्त मार्ग है। इस मार्ग पर सब्जी मंडी होने के करण कई लोग सब्जी मंड में सब्जी लेने के लिए आते है। परशुराम चौक से सब्जी मंडी के गेट तक यह मार्ग 300 मीटर लंबा है। इस मार्ग को शीघ्र ही बनवा दिया जाएगा।- रमेश सैनी, नगरपालिका प्रधान महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed