फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The road from Masani Chowk to Majra Bridge in the city has been in a bad condition for the last ten years.

Mahendragarh-Narnaul News: शहर के मसानी चौक से माजरा पुल तक सड़क दस साल से बदहाल

Thu, 04 Dec 2025 12:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
The road from Masani Chowk to Majra Bridge in the city has been in a bad condition for the last ten years.
फोटो संख्या:62- दिनेश दत्त---संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। शहर के मसानी चौक से माजरा के रेलवे पुल तक एक किलोमीटर बदहाल मार्ग की जिम्मेदारों ने 23 वर्षों में भी सुध नहीं ली है। इस मार्ग पर गहरे गड्ढे बने हुए है। इससे प्रतिदिन पांच हजार की आबादी प्रभावित हो रही है।
लोगों का कहना है कि कई बार लिखित व मौखिक रूप से नगर पालिका से शिकायत कर चुके हैं लेकिन समाधान नहीं हो रहा है। यह मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। शहर के गोशाला रोड व मसानी चौक पर जाम के समय में रेवाड़ी की ओर जाने वाले लोग भी इसी मार्ग का सहारा लेते हैं।
विज्ञापन

बॉक्स
यह मार्ग जर्जर हो चुका है। इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। नगर पालिका को शीघ्र ही इस मार्ग का नव निर्माण करना चाहिए ताकि लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। शहर की पांच हजार की आबादी को रेवाड़ी रोड पर जाने के लिए यह सुगम मार्ग है।-ओमप्रकाश निवासी कृष्णा कॉलोनी
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
बॉक्स
इस मार्ग पर कृष्णा कॉलोनी व राम बिहार कॉलोनी के साथ-साथ गांवों से आने वाले लोग परेशान हो रहे हैं। कॉलोनी वासी नगर पालिका के जिम्मेदारों को भी अवगत करा चुके हैं लेकिन इस मार्ग के हालात नहीं सुधर रहे हैं।-विनोद कुमार निवासी कृष्णा कॉलोनी
---------------
बॉक्स
बारिश के समय में गड्ढों में पानी भर जाता है। इससे यहां पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। अधिकतर बाइक चालक गड्ढों के कारण गिरकर चोटिल हो जाते हैं। आए दिन दो-तीन हादसे होना आम बात है।-दिनेशदत्त निवासी कृष्णा कॉलोनी
---------
बॉक्स
नगर पालिका ने 23 वर्ष पहले यह मार्ग बनाया था लेकिन उसके बाद से अभी तक इस मार्ग का निर्माण कार्य नहीं हुआ है। इसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जबकि रेवाड़ी रोड तक पहुंचने का यह सबसे सुगम मार्ग है।-घनश्याम, राहगीर

----------------
- वर्जन:
शहर में मार्गों के निर्माण का कार्य चल रहा है। इस मार्ग का टेंडर प्रक्रिया पूरी करके निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। शहर की मार्गों की दशा सुधारने के लिए जहां भी मार्ग नहीं बना है। सभी मार्ग बनवा दिए जाएंगे।-रमेश सैनी, चेयरमैन नगरपालिका, महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:62- दिनेश दत्त---संवाद

फोटो संख्या:62- दिनेश दत्त---संवाद

फोटो संख्या:62- दिनेश दत्त---संवाद

फोटो संख्या:62- दिनेश दत्त---संवाद

फोटो संख्या:62- दिनेश दत्त---संवाद

फोटो संख्या:62- दिनेश दत्त---संवाद

फोटो संख्या:62- दिनेश दत्त---संवाद

फोटो संख्या:62- दिनेश दत्त---संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed