फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The residents of the locality demonstrated demanding action.

Mahendragarh-Narnaul News: कार्रवाई की मांग को लेकर मोहल्लावासियों ने किया प्रदर्शन

Thu, 06 Nov 2025 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 06 Nov 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
The residents of the locality demonstrated demanding action.
फोटो संख्या:79- लघु सचिवालय महेंद्रगढ़ में उपायुक्त से मिलते मोहल्लावासी--स्रोत- मोहल्लावासी
महेंद्रगढ़। मोहल्ला खटीकान में महिला के घर चोरी के मामले में पुलिस की ओर से संतोषजनक कार्रवाई नहीं करने आसपास के पांच मोहल्लों की पंचायत आयोजित की गई। इसके बाद मोहल्लावासी रोष-प्रदर्शन करते हुए उपायुक्त से मिलने के लघु सचिवालय में पहुंचे।
विज्ञापन

मोहल्लावासियों ने पुलिस पर चोरी हुए आभूषणों की जगह दूसरे आभूषण दिखाने का आरोप लगा लघु सचिवालय में धरने पर बैठ गए। इसके बाद उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार व डीएसपी दिनेश कुमार के आश्वासन के बाद धरना समाप्त किया। शुक्रवार को शहर थाना में डीएसपी से मुलाकात की जाएगी।
विज्ञापन

इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती है तो वे आगामी रणनीति बनाई जाएगी। मोहल्लावासियों ने बताया कि पुलिस प्रशासन पीड़ित परिवार को गुमराह कर रहा है। डेढ़ माह से चोरी के आरोपियों को पकड़ने में नाकाम रही लेकिन बाद में आरोपियों को पकड़ लिया तो दूसरे आभूषणों को दिखाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ला निवासी व मनोनीत पार्षद मुकेश ने बताया कि 24 सितंबर की रात को मोहल्ला निवासी माया देवी के घर पर अज्ञात चोरों ने नकदी व आभूषण चोरी किए थे। माया देवी कबाड़ की दुकान व प्लास्टिक का गोदाम में अपने घर में बनाकर गुजारा कर रही है। 24 सितंबर की रात को अज्ञात चोर उसके मकान के पीछे से घुसकर बक्से में सोने व चांदी के आभूषण नकदी चोरी कर ली थी।

पीड़ित परिवार को न्याय की मांग को लेकर माेहल्ला वासियों की दो बार पंचायत बुला चुका है। पुलिस की ओर से संतोषजनक कार्रवाई नहीं की गई है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन आरोपियों से पूछताछ के बाद बरामद आभषूण उनके नहीं है। पुलिस की ओर से उनको बार-बार थाने में बुलाकर आभूषण दिखाए जा रहे वह उनके नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed