फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The real power in Haryana politics lies with the villages, farmers, and youth: Ajay Chautala

हरियाणा की राजनीति की असली ताकत गांव, किसान और युवा : अजय चौटाला

Mon, 29 Dec 2025 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
The real power in Haryana politics lies with the villages, farmers, and youth: Ajay Chautala
फोटो संख्या:70- दौंगडा अहीर चौक के नजदीक आयोजित कार्यक्रम को संबो​धित करते जजपा के  वरिष्ठ  नेत
कनीना। जननायक जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अजय सिंह ने कहा कि हरियाणा की राजनीति की असली ताकत गांव, किसान और युवा हैं। उन्होंने कहा कि जेजेपी हमेशा से युवाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें निर्णय प्रक्रिया में भागीदार बनाने के लिए काम करती रही है।
विज्ञापन

यह बात उन्होंने रविवार को दौंगड़ा अहीर चौक पर युवा योद्धा अभियान के तहत आयोजित महेंद्रगढ़ जिले का पहला जिलास्तरीय युवा सम्मेलन में कही। सम्मेलन में पार्टी के वरिष्ठ नेता अजय सिंह चौटाला व दिग्विजय चौटाला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
विज्ञापन

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि युवा योद्धा अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि युवाओं को राजनीति और नेतृत्व के लिए तैयार करने का एक सशक्त मिशन है। उन्होंने युवाओं से संगठित होकर प्रदेश की राजनीति में सकारात्मक बदलाव लाने का आह्वान किया और कहा कि युवा शक्ति ही किसी भी समाज और प्रदेश की दिशा तय करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेजेपी के जिला प्रधान राजकुमार खातोद ने बताया कि महेंद्रगढ़ जिले मेंकार्यकर्ताओं और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला है। आने वाले समय में युवा योद्धा अभियान के माध्यम से संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा।

दौंगड़ा अहीर में आयोजित यह युवा सम्मेलन जेजेपी के लिए संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ युवाओं को राजनीति की मुख्यधारा में लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed