{"_id":"6942f60dfd36e07ffa0b5786","slug":"the-ramp-built-on-the-haryana-rajasthan-border-is-falling-apart-due-to-the-flow-of-water-narnol-news-c-198-1-rew1001-230583-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पानी के बहाव से हरियाणा-राजस्थान सीमा पर बना रैंप टूटकर बिखर रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पानी के बहाव से हरियाणा-राजस्थान सीमा पर बना रैंप टूटकर बिखर रहा
विज्ञापन
हरियाणा-राजस्थान सीमा पर बना रैंप टूटकर बिखरा। संवाद
धारूहेड़ा। औद्योगिक कस्बा धारूहेड़ा के हाईवे संख्या 919 स्थित हरियाणा-राजस्थान सीमा (भिवाड़ी बाईपास) पर दूषित पानी को रोकने के उद्देश्य से बनाया गया रैंप तेज पानी के बहाव के कारण टूटकर बिखर गया है। रैंप के क्षतिग्रस्त होने से आसपास की कॉलोनियों में गंदा पानी घुसने का खतरा बढ़ गया है जिससे लोगों में रोष और चिंता व्याप्त है।
यह रैंप भिवाड़ी की औद्योगिक इकाइयों से छोड़े जाने वाले दूषित पानी को धारूहेड़ा में प्रवेश करने से रोकने के लिए 2023 में बनाया गया था लेकिन इसके टूटने से इसका उद्देश्य ही विफल हो गया है। भिवाड़ी की फैक्टरियों से निकलने वाला रासायनिक और गंदा पानी लंबे समय से धारूहेड़ा की ओर बहता है।
इससे बजरंग नगर, हाउसिंग बोर्ड सेक्टर-6 व सेक्टर-4, बेसटेक सिटी, एमटूके सहित कई आवासीय कॉलोनियां प्रभावित होती रही हैं। सड़कों पर जलभराव, बदबू और गंदगी के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
रैंप टूटने के बाद स्थिति और गंभीर हो गई है। पानी के तेज बहाव के साथ मलबा और गंदगी कॉलोनियों की ओर बढ़ रही है। इससे न केवल आवागमन प्रभावित हो रहा है बल्कि स्वास्थ्य संबंधी खतरे भी बढ़ गए हैं। दूषित पानी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ने की आशंका है जिससे डेंगू, मलेरिया और अन्य बीमारियों का खतरा बना हुआ है।
स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से मांग की है कि रैंप की जल्द मरम्मत कराई जाए, नालों को व्यवस्थित किया जाए और भिवाड़ी की फैक्टरियों पर सख्त निगरानी रखते हुए दूषित पानी की निकासी को रोका जाए।