{"_id":"68ab6127f25dd5c2680f9a54","slug":"the-queue-shelters-of-bachhod-village-bus-stand-are-dilapidated-passengers-are-facing-problems-narnol-news-c-196-1-nnl1004-128708-2025-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: गांव बाछौद बस स्टैंड का क्यू शेल्टरों जर्जर, यात्रियों हो रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: गांव बाछौद बस स्टैंड का क्यू शेल्टरों जर्जर, यात्रियों हो रही परेशानी
Mon, 25 Aug 2025 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 25 Aug 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
फोटो 2बाछौद के पास बने क्यू शेल्टर की जर्जर हालात।संवाद
मंडी अटेली। गांव बाछौद बस स्टैंड का क्यू शेल्टरों जर्जर हो गया । इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सत्यनारायण, संजय, अनिल, कैलाश, विकास, राकेश, सोनू ने बताया कि रेवाड़ी-जैसलमेर राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण के बाद राज्य परिवहन की बसें अब बाईपास से गुजरने लगी हैं। पहले जब बसें बस स्टैंड से होकर गुजरती थीं, तब यहां यात्रियों की भीड़ और चहलपहल हुआ करती थी। यात्री सड़क के दोनों ओर बने बस क्यू शेल्टरों के नीचे बैठकर बसों का इंतजार करते थे, लेकिन उचित देखभाल के अभाव में शेल्टर जर्जर होते चले गए।
शेल्टर जर्जर हो चुके हैं और प्लास्टर व लिंटर टूट-टूटकर गिरने लगा है। इससे हादसे की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन और हरियाणा राज्य परिवहन विभाग से बस क्यू शेल्टरों को हटाए जाने और नए शेल्टर बनाने की मांग की है। वहीं सीआई नारनौल डिपो सतीश कुमार का कहना है कि बस क्यू शेल्टर को दुरुस्त करने की उच्च विभाग से मांग की गई है। डीआरडीए द्वारा मरम्मत कराया जाएगा।