{"_id":"685ee07e358ce49d43079549","slug":"the-process-of-admission-to-postgraduate-courses-continues-in-hkv-narnol-news-c-203-1-sroh1011-118092-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया जारी
Fri, 27 Jun 2025 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 27 Jun 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:52- हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़-स्रोत- हकेंवि
- फोटो : सोशल मीडिया
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए शैक्षणिक सत्र 2025-26 के दाखिले की प्रक्रिया जारी है।
सीयूईटी (पीजी) के विद्यार्थी 30 जून तक पंजीकरण करा सकते हैं। हकेंवि में एमए राजनीति विज्ञान का पाठ्यक्रम उपलब्ध है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि राजनीति विज्ञान का अध्ययन विद्यार्थियों को समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए तैयार करता है।
उन्होंने कहा कि यह पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को सिविल सेवाएं, नीति अनुसंधान, पत्रकारिता और शिक्षा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्रदान करता है। प्रो. राजीव कुमार सिंह ने बताया कि राजनीति विज्ञान का अध्ययन विद्यार्थियों को राजनीतिक प्रक्रियाओं, संस्थाओं और नीतियों के बारे में गहराई से समझने में मदद करता है।