फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The problem of waterlogging in the bus stand and park lane will be solved, 1200 meters of drain will be constructed

Mahendragarh-Narnaul News: बस स्टैंड व पार्क गली में जलभराव की समस्या से मिलेगी निजात, 1200 मीटर नाले का होगा निर्माण

Thu, 01 May 2025 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 01 May 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
The problem of waterlogging in the bus stand and park lane will be solved, 1200 meters of drain will be constructed
फोटो नंबर-04बस स्टेंड की पार्किंग में बना नाला। संवाद
नारनौल। अब बस स्टैंड और पार्क गली में बारिश के सीजन में जलभराव से होने वाली परेशानी से जल्द ही राहत मिलने वाली है। बस स्टैंड के पास से कृष्णावती नदी तक नाले का निर्माण करवाया जाएगा। इसकी करीब 1200 मीटर दूरी है। इस कार्य पर करीब 83.91 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए नगर परिषद की तरफ से टेंडर भी लगा दिया गया है।
विज्ञापन

नाले के निर्माण के साथ साथ इसे ढका भी जाएगा। इससे नाला कूड़ा-करकट और गंदगी से नहीं भरेगा। जलभराव की समस्या से आमजन को राहत मिलेगी। अभी बारिश के सीजन में सबसे ज्यादा पार्क गली के दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जहां तेज बारिश होते ही पानी दुकानों में घुस जाता था। इसकी वजह से दुकान में रखा सामान खराब होने का डर हमेशा दुकानदारों को सताता रहता था। इतना ही नहीं तेज बारिश आने पर दो से तीन फीट तक पानी गली में खड़ा हो जाता था। वहीं कई बार तो दुकानदारों को जलभराव की वजह से दुकानें भी बंद रखनी पड़ती थी।
विज्ञापन

दुकानदार इस समस्या को लेकर कई बार नगर परिषद अधिकारियों को अवगत भी करवा चुके थे। इसके बाद तत्कालीन डीएमसी ने बस स्टैंड व पार्क गली में जलभराव की समस्या को देखते हुए दौरा भी किया था और दुकानदारों को स्थायी समाधान का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
बारिश के सीजन में बस स्टैंड भी हो जाता है जलमग्न

बारिश के सीजन में यात्रियों को अंदर आने जाने में जलभराव की वजह से परेशानी उठानी पड़ती थी। क्योंकि तेज बारिश होते ही बस स्टैंड परिसर जलमग्न हो जाता था। ऐसे में अब नाले का निर्माण होने से बस स्टैंड परिसर में भी जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी। बारिश के सीजन में नगर परिषद के पास और मोहिनी गली में जलभराव की समस्या हमेशा बनी रहती है। अब इस नाले के निर्माण से मोहिनी गली के दुकानदारों को भी राहत जरूर मिलेगी। वहीं मुख्य मार्ग पर भी जलभराव की समस्या से निजात मिलगी।



वर्जन:

बस स्टैंड से कृष्णावती नदी तक नाले का निर्माण करवाया जाएगा। इसका 83.91 लाख रुपये में टेंडर छोड़ दिया गया है। इस नाले का निर्माण होने से बस स्टैंड, पार्क गली सहित आसपास के क्षेत्र में जलभराव की समस्या से राहत मिल सकेगी।
सोहल सिंह, एमई नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed