फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The portal showed tantrums on the very first day

Mahendragarh-Narnaul News: पोर्टल ने पहले ही दिन दिखाए नखरे

Tue, 04 Jun 2024 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 04 Jun 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
The portal showed tantrums on the very first day
फोटो संख्या:69- सीएससी सेंटर पर यूजी कक्षा में ऑनलाइन आवेदन के लिए साइट शुरू होने का इंतजार में
महेंद्रगढ़। उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से स्नातक में दाखिले के लिए पंजीकरण का ऑनलाइन पोर्टल पहले ही दिन जवाब दे गया। सोमवार को पहले ही दिन पंजीकरण की वेबसाइट नहीं चलने से विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। देर शाम तक पंजीकरण के लिए वेबसाइट नहीं चल पाई।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर कालेजों में आवेदन करने के लिए जानकारी लेने के लिए दिनभर विद्यार्थी पहुंचते रहे, जिनके लिए कालेज परिसर में हेल्प डेस्क बनाए हैं। अब कालेजों में भी पंजीकरण करवाने के लिए विद्यार्थियों की मदद करने की तैयारी की गई है। जिले भर के करीब 14 महाविद्यालयों में लगभग 10900 सीटों पर दाखिले होने हैं। महेंद्रगढ़, सतनाली व कनीना महाविद्यालय में बीए की अधिक सीटें है, जबकि बीएससी मेडिकल व नॉन मेडिकल की कम सीटें विद्यार्थियों की परेशानियों को बढ़ा सकती हैं।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय के नोडल अधिकारी प्रो. विजय यादव ने बताया कि उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से जारी दिशा निर्देशों के आधार पर वर्ष 2024-25 के लिए विभाग के पोर्टल पर आवेदन करने की व्यवस्था की गई है। जिस पर सभी स्नातक कोर्स में प्रवेश करने के इच्छुक विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे। पहले दिन वेबसाइट नहीं चलने के कारण मंगलवार से पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन 25 जून तक कर सकते हैं। इसके बाद इसके साथ डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी शुरू हो जाएगी। प्रथम मेरिट सूची 2 जुलाई को जारी होगी जिसकी एडमिशन वैधता और फीस 8 जुलाई तक जमा हो सकेगी। दूसरी मैरिट सूची 9 जुलाई को जारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed