{"_id":"69eba649b2d28a295108b75f","slug":"the-ponds-gave-way-within-just-a-year-pipes-burst-and-the-embankments-also-cracked-narnol-news-c-203-1-mgh1004-125916-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: एक साल में ही जवाब दे गए जोहड़, पाइप टूटे, पाल भी दरकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: एक साल में ही जवाब दे गए जोहड़, पाइप टूटे, पाल भी दरकी
विज्ञापन
फोटो संख्या:77- दौंगड़ा अहीर जोहड़ में नहरी पानी डालने पर हुआ मिट्टी का कटाव--स्रोत- ग्रामीण
कनीना। गांव दौंगड़ा अहीर में बनाए गए दो जोहड़ एक साल के भीतर ही क्षतिग्रस्त हो गए हैं। नहरी पानी के दबाव के कारण जोहड़ों को जोड़ने वाली पाइपलाइन टूट गई। तीन में से दो पाइप बह गए और केवल एक पाइप ही बचा है। दोनों जोहड़ों के एक होने का खतरा मंडरा रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि नहर आने से पहले भी दोनों जोहड़ एक बार भर चुके थे और उस समय कोई समस्या सामने नहीं आई थी। लेकिन इस बार जैसे ही नहर का पानी छोड़ा गया, तेज बहाव के कारण पाइपलाइन अचानक जवाब दे गई।
लगातार बहते पानी ने मिट्टी को काटते हुए पाल को कमजोर कर दिया, जिससे स्थिति और अधिक गंभीर हो गई है। घटना को लेकर ग्रामीणों में रोष है। उनका आरोप है कि निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया और पाइपलाइन की फिटिंग भी सही तरीके से नहीं की गई।
विज्ञापन
उन्होंने कि जोहड़ अभी दूसरी बार ही भरे गए थे और इतनी जल्दी पाइप का टूट जाना निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने मामले की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
-- -- -- -- -- -- -- -
- वर्जन:
नहर आने से पहले तक पानी भरने में कोई समस्या नहीं थी लेकिन इस बार किसी अंजान द्वारा पाइपलाइन का हेड पूरी तरह खोल दिए जाने से अचानक ज्यादा दबाव बन गया, जिसके कारण पाइप टूट गए। विभाग स्थिति से अवगत है और क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत जल्द ही करवा दी जाएगी।-दीपक कुमार, जेई, सिंचाई विभाग, महेंद्रगढ़