{"_id":"68fd11b71799c3a857049bc9","slug":"the-pond-started-drying-up-due-to-lack-of-canal-water-narnol-news-c-196-1-nnl1010-131457-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नहरी पानी नहीं आने से सूखने लगा जोहड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नहरी पानी नहीं आने से सूखने लगा जोहड़
Sat, 25 Oct 2025 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 25 Oct 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
फोटो 12 नहरी पानी के अभाव में सूखा पड़ा जोहड़। संवाद
मंडी अटेली। गांव तोबड़ा की बणी में स्थित जोहड़ में नहरी पानी की आपूर्ति न होने के कारण जोहड़ सूख गया है। ग्रामीणोें जोहड़ में पानी भरने की मांग की है।
गांव तोबड़ा निवासी नितेश कुमार, चेतन शर्मा, राजेंद्र सिंह व धीरज आदि ग्रामीणों ने बताया कि पहले इस जोहड़ में नहरी पानी आता था, तब यह जोहड़ पानी से भरा रहता था। अब पिछले डेढ़ साल से नहरी पानी की आपूर्ति नहीं होने से जोहड़ सूख गया है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर जोहड़ नहीं भरेगा तो पशु-पक्षियों को पानी नहीं मिलेगा और क्षेत्र में भूजल स्तर भी नीचे चला जाएगा।
ग्रामीणों ने बताया कि जोहड़ में नहरी पानी की आपूर्ति के लिए संबंधित विभाग से भी अनुरोध किया गया था और समाधान शिविर में भी इस समस्या को रखा गया था। इसके बावजूद अभी तक नहरी पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हुई है जिसके कारण जोहड़ सूख गया है।
विज्ञापन
पहले जोहड़ में पानी भरा रहता था, जिससे गांव की सुंदरता भी बढ़ती थी और पक्षियों को भी आश्रय मिलता था। अब जोहड़ सूखने से पूरा परिदृश्य बदल गया है।
वर्जन:
गांव की बनी में स्थित जोहड़ पहले नहरी पानी से भरा रहता था, लेकिन पिछले डेढ़ साल से जोहड़ में नहरी पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। अब जोहड़ सूख रहा है। प्रशासन से अनुरोध करने के बाद भी जोहड़ में पानी की आपूर्ति नहीं की गई। -आशा कुमारी, सरपंच, गांव तोबड़ा।