फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The police team that went to catch the accused was attacked by the relatives with sticks

आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर परिजनों ने लाठी-डंडों से किया हमला

Wed, 01 Dec 2021 12:01 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 12:01 PM IST
विज्ञापन
The police team that went to catch the accused was attacked by the relatives with sticks
पुलिस गिरफ्त में चोरी की मोटरसाइकिलें खरीदकर बेचने वाला आरेपी । संवाद - फोटो : Narnol
विभिन्न मामलों में आरोपी मोहल्ला फ्रासखाना के विनय उर्फ बाने को पकड़ने गए पुलिस कर्मचारियों पर सोमवार शाम साढ़े के करीब उसके परिजनों व अन्य लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया था। हमले में सात पुलिस कर्मचारी घायल हो गए। आरोपी ने छत से कूदकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। छत से कूदने से आरोपी भी घायल हो गया। आरोपियों ने पुलिस की गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए। विनय को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। उक्त घटना में सिटी थाने में 11 नामजद और 10-12 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

एएसआई नरेश कुमार ने बताया कि 29 नवंबर को पुलिस टीम मोहल्ला फ्रासखाना निवासी विनय उर्फ बाने के यहां कुछ मुकदमों में तफ्तीश करने गई थी। आरोपी चोरों से मोटरसाइकिल खरीदकर आगे बेचता था। जब पुलिस टीम पहुंची तो विनय उर्फ बाने गिरफ्तारी से बचने के लिए छत से कूद गया, पर उसे पकड़ लिया गया। इस दौरान आरोपी के परिवार वालों ने पुलिस कर्मचारियों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। महिलाओं ने पुलिस पार्टी को बुड़को (दांत) से काटकर विनय को छुड़वाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

नरेश कुमार ने बताया कि हमले में उसके अलावा, ईएचसी, सिपाही दीपक, सिपाही प्रिंस, सिपाही आकाशदीप, सिपाही राकेश, सिपाही परमिंदर घायल हो गए। घायल पुलिस कर्मचारियों और आरोपी विनय को नागरिक अस्पताल नारनौल ले जाया गया, जहां से सभी को प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी गई। एएसआई नरेश कुमार की शिकायत पर सिटी थाने में विनय उर्फ बाने, दीपिका, नीलम, निकिता, सुधा, अंगूरी, कमलेश, मीनू, शीला, राजेंद्र, मंजू को नामजद करने के अलावा 10-12 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मामलों में तफ्तीश करने गई थी पुलिस
एफआईआर नं. 688: संजय कुमार निवासी पटिकरा की 16 अक्तूबर 2021 को खेत के पास से बाइक चोरी का मामला।
एफआईआर नं. 698: निरंजन कुमार निवासी मोहल्ला पुरानी सराय की 18 अक्तूबर को घर के बाहर से बाइक चोरी का मामला।
एफआईआर नं. 700: मनीष कुमार निवासी पटिकरा की 21 अक्तूबर 2021 को घर के बाहर से बाइक चोरी का मामला।
आरोपी के खिलाफ करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज
थाना शहर नारनौल प्रभारी युद्धवीर सिंह ने बताया कि विनय उर्फ बाने पर करीब एक दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें लड़ाई-झगड़े, मारपीट, फिरौती, चोरी और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं।

बाइक चोरी के मामले में तीन आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार
उक्त मामलों में पुलिस अक्तूबर में आरोपी शुुुभम निवासी पुरानी सराय, लकी निवासी पुरानी सराय तथा अजय उर्फ मूसा को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपियों ने रिमांड के दौरान बताया था कि उन्होंने चुराई गई मोटरसाइकिलों को विनय उर्फ बाने को बेचा था। पुलिस तभी से विनय की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed