फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The pole was broken due to the collision of the trolley, the electricity of five localities was lost for seven hours

ट्राले की टक्कर से टूटा खंभा, पांच मोहल्लों की सात घंटे गुल रही बिजली

Fri, 10 Jun 2022 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
The pole was broken due to the collision of the trolley, the electricity of five localities was lost for seven hours
नारनौल। सिंघाना रोड पर वीरवार की रात को अज्ञात ट्राले ने बिजली के खंभे को टक्कर मारकर तोड़ दिया। इससे पांच मोहल्लों की सात घंटे तक बिजली बाधित रही। इससे लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ा। टेलीफोन तार टूट जाने से इंटरनेट सेवा भी प्रभावित रही। बिजली निगम के कर्मचारियों ने रात में पोल टूटने पर वैकल्पिक व्यवस्था के लिए एक घंटे बाद दूसरी लाइन से जोड़ दिया था। इसके बाद सुबह नौ बजे लाइन दोबार काट ली। सुबह 9 बजे से दोपहर तीन बजे तक सात आठ कर्मचारी नया पोल लगाने के लिए डटे रहे। इसके बाद बिजली बहाल हो पाई। वहीं निगम ने अज्ञात ट्राला चालक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है।
विज्ञापन

वीरवार रात करीब 11 बजे सिंघाना रोड पर बालाजी डेंटल अस्पताल के पास एक चालक ने ट्राले को बैक करते समय बिजली पोल को टक्कर मार दी। इससे बिजली पोल टूट कर गिर गया। जिससे महावीर मार्ग से हीरो होंडा चौक, सुभाष पार्क गली, जमालपुर व पुरानी सराय आदि मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। हालांकि सूचना पाकर पहुंचे निगम कर्मचारियों ने करीब एक घंटे बाद रात को ही अस्थायी तौर पर बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी थी। मगर सुबह करीब 9 बजे बिजली पोल लगाने के लिए फिर से बिजली काट ली गई। सुबह 9 बजे से दोपहर तीन बजे तक पोल लगाने का कार्य किया गया। इस प्रकार बिजली आपूर्ति दोपहर तीन बजे बहाल हुई।
विज्ञापन

इंसेट
इंटरनेट सेवा भी रही प्रभावित:
पोल टूटने से इंटरनेट के तार भी टूट गए। जिससे गणेश मार्केट गली नंबर एक और गली नंबर 2 की इंटरनेट सेवाएं बाधित रही। इससे इंटरनेट से जुड़े कई प्रतिष्ठानाें के काम प्रभावित हुए। लगभग साढ़े तीन बजे लाइन जोड़ने के बाद इंटरनेट सेवा बहाल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन -
रात में अज्ञात ट्राले ने बिजली पोल को टक्कर मारकर तोड़ दिया। बिजली पोल लगाकर आपूर्ति बहाल कर दी गई। वहीं ट्राला चालक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी गई है।-अमन कुमार, जेई बिजली निगम नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed