फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The plan buried in files needs a green signal

Mahendragarh-Narnaul News: फाइलों में दबी योजना को ग्रीन सिग्नल की दरकार

Sun, 03 Nov 2024 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 03 Nov 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
The plan buried in files needs a green signal
महेंद्रगढ़। शहर के 148 बी हाईवे व मुख्य चौक चौराहों पर ट्रैफिक लाइट न होने के कारण लोग परेशान हैं। रात को अंधरे में हादसे का भय बना रहता है। हाईवे पर रेलवे ओवरब्रिज, राव तुलाराम चौक, महाराणा प्रताप चौक, कैंची मौड़ पर ट्रैफिक लाइट की दरकार है। कैंची मोड़ से रेलवे ओवरब्रिज तक 10 कट बनाए गए है। रात्रि के समय गाड़ी चालक अपनी गाड़ी को तेज गति से चलाते है।
विज्ञापन

जब लोग 148 बी हाईवे पर चढ़ते है तब तेज गति से आ रहे साधनों की टक्कर लगकर अनेक लोग घायल हो चुके है। नगरपालिका इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। ट्रैफिक लाइट के लिए तीन बार प्रस्ताव पास हुए लेकिन जिम्मेदार धरातल पर नहीं उतार पाए। कभी अधिकारियों के पद रिक्त होने से बात नहीं बनी तो कभी शहर की सरकार में स्थानों के निर्धारण को लेेकर सहमति नहीं बन पाई।
विज्ञापन

माजरां चुंगी पर भी ट्रैफिक लाइट नहीं होने के कारण लोग परेशानी का सामना कर रहे हैं। यह माजरा चुंगी सड़क मार्ग 50 से अधिक गांवों को जोड़ता है। राव तुलाराम चौक से कैंची तक महिला महाविद्यालय, राजकीय महाविद्यालय, डाकखाना, न्यायालय परिसर, डीएसपी कार्यालय, तहसीलदार कार्यालय, एसडीएम कार्यालय पड़ते है। ट्रैफिक लाइट न होने के कारण यहां जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहरवासियों का कहना है कि सर्दियों के मौसम में कोहरे के कारण लोगों को कटों से 148 बी हाईवे पर पहुंचना मुश्किल हो जाएगा। इसके साथ-साथ बड़ा हादसा होने की संभावना बनी रहेगी। नगरपालिका को शहर के चौराहाें पर ट्रैफिक लाइट लगवानी चाहिए।
पिछले 12 वर्ष पहले महेंद्रगढ़ शहर में चार स्थानों पर लगाई गई ट्रैफिक लाइट मुख्य चौक-चौराहों पर कबाड़ में पड़ी हुई है। विशेषकर सुबह एवं शाम के समय वाहनों की अधिकता के चलते जाम की स्थिति बन रही है। वहीं पिछले छह साल के दौरान महेंद्रगढ़ की नगरपालिका की ओर से चार बार ट्रैफिक लाइट लगवाने के लिए प्रस्ताव भी पास किए गए लेकिन धरातल पर नहीं उतर पाए।

----------

नगरपालिका के हाऊस शीघ्र ही बैठक करके। शहर के सभी चौराहों पर ट्रैफिक लाइट लगवाने के लिए प्रस्ताव पास किया जाएगा। प्रस्ताव पास होने शहर में ट्रैफिक लाइट लगवा दी जाएगी।
--- रमेश सैनी, प्रधान नगरपालिका, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed