फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The person drowned in the canal was not found even after 27 hours of search operation.

Mahendragarh-Narnaul News: नहर में डूबा व्यक्ति 27 घंटे सर्च अभियान के बाद भी नहीं मिला

Sun, 10 Sep 2023 11:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
The person drowned in the canal was not found even after 27 hours of search operation.
महेंद्रगढ़। झगड़ौली नहर में डूबा एक व्यक्ति 27 घंटे सर्च अभियान के बाद भी नहीं मिला। ग्रामीण गोताखोरों, दमकल कर्मचारी, पुलिस प्रशासन तलाश के बाद भी पता नहीं चल सका। पुलिस को देर शाम पुलिस को भौंडसी से हरियाणा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीआरएफ) टीम बुलानी पड़ी। शाम साढ़े छह बजे तक टीम ने नाव से सर्च अभियान शुरू किया, लेकिन सात बजे तक सफलता नहीं मिली और अंधेरा होने की वजह से अभियान बंद कर दिया गया। वहीं विधायक राव दान सिंह भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने सिंचाई विभाग को फोन कर नहर रुकवाने के आदेश दिए और साथ ही प्रशासन को जल्द से जल्द व्यक्ति को तलाशने के निर्देश दिए। इस मौके पर तहसीलदार मदनलाल शर्मा, डीएसपी रणबीर सिंह, सदर थाना प्रभारी श्योताज सिंह, शहरी थाना प्रभारी मूलचंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


शनिवार को डूबा था एक व्यक्ति
शनिवार को 3:45 बजे एक आदमी झगड़ौली नहर में डूब गया था जिसको डूबते हुए नहर पर तैनात वाटर पंप ऑपरेटर देवेंद्र कुमार ने देखा था। इसके बाद देवेंद्र ने 112 पर कॉल कर पुलिस को तथा ग्रामीणों को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस न ग्रामीण गोताखोरों से सर्च अभियान शुरू करवाया। शनिवार की सात बजे तक ग्रामीण गोताखोरों ने तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद अंधेरा होने की वजह से सर्च अभियान बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन


अधेड़ महिला ने की पति की जूतियों की पहचान
बार-बार तलाश किए जाने पर भी जब सफलता नहीं मिली प्रशासन तथा ग्रामीण भी असमंजस में दिखाई दिए, लेकिन सूचना देने वाले देवेंद्र ने कहा कि उसने स्वयं अपनी आंखों से एक आदमी को डूबते हुए देखा है। कुछ समय बाद पुलिस ने आगे किनारे पर जूतियां दिखाई दीं। इन जूतियों की पहचान गांव झगड़ौली निवासी एक अधेड़ महिला ने की। उसने बताया कि ये जूतियां उसके पति की हैं और वह शनिवार दोपहर बाद से घर से गायब है। इसके बाद पुलिस ने सर्च अभियान जारी रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


800 क्यूसिक पर चल रहा था नहर का पानी
यह नहर जेएफ-1 झज्जर से चलती है। वर्तमान में नहर में पानी शुरुआती छोर से 2000 क्यूसेक चल रहा है जो महेंद्रगढ़ में 800 क्यूसिक चल रहा है। पानी की बहाव तेज होने की वजह से नहर को रोका भी नहीं जा रहा।


शनिवार को झगड़ौली नहर में एक आदमी के डूबने की सूचना मिली थी। मौके पर जूतियां भी मिली हैं। इनकी पहचान झगड़ौली निवासी एक महिला ने की। महिला ने बताया कि ये उसके पति की हैं। स्थानीय स्तर पर सर्च अभियान चलाया जा रहा है। आज फिर सर्च अभियान चलाया जाएगा।
- श्योताज सिंह, सदर थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed