फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The performance of Pension Restoration Sangharsh Samiti got support

Mahendragarh-Narnaul News: पेंशन बहाली संघर्ष समिति के प्रदर्शन को मिला समर्थन

Sun, 04 Dec 2022 10:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
The performance of Pension Restoration Sangharsh Samiti got support
पेंशन बहाली संघर्ष समिति पुरानी पेंशनी बहाली की मांग को लेकर 10 दिसंबर को उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेगी। समिति प्रदेश में 2006 के बाद नियुक्त कर्मचारियों व अधिकारियों के लिए 2018 से लगातार पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रही है। इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र धारीवाल व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र यादव के नेतृत्व में संघर्ष समिति प्रदेश में लगातार पेंशन आंदोलन चला रही है।
विज्ञापन

बिजली विभाग के प्रधान सिकंदर यादव ने बताया कि पेंशन बहाली संघर्ष समिति से संबंधित नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम के प्रयास से चार राज्यों राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड और पंजाब में पुरानी पेंशन नीति बहाल हो चुकी है। अन्य कई राज्यों में जल्द बहाल हो सकती है। संघर्ष समिति की राज्य कार्यकारिणी के सदस्यों ने कहा कि गठबंधन सरकार से प्रदेश में आगामी शीतकालीन सत्र में पुरानी पेंशन नीति को बहाल करने की मांग के लिए 10 दिसंबर को सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और नेता विपक्ष को सत्र में पुरानी पेंशन बहाली का प्रस्ताव लाने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 2019 के विधानसभा चुनाव में पुरानी पेंशन बहाली का वादा करने के बावजूद गठबंधन सरकार प्रदेश के कर्मचारियों से वादाखिलाफी कर रही है। जिसको लेकर प्रदेश के कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है। अगर शीतकालीन सत्र में पुरानी पेंशन बहाल नहीं की जाती तो संघर्ष समिति 26 फरवरी को मुख्यमंत्री आवास का घेराव कर आंदोलन के लिए मजबूर होगी। जिसकी जिम्मेदारी गठबंधन सरकार की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed