फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   The parks in the HUDA sector, which had been in a dilapidated condition for 6 months, have regained their vibrancy.

Mahendragarh-Narnaul News: 6 माह से बदहाल हुडा सेक्टर के पार्कों में फिर से लौटी रौनक

Thu, 25 Dec 2025 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
The parks in the HUDA sector, which had been in a dilapidated condition for 6 months, have regained their vibrancy.
फोटो 01 हुडा ​स्थित एक पार्क में खेलते बच्चे। संवाद
नारनौल। आखिरकार हुडा सेक्टर में स्थित पार्कों की नगर परिषद के अधिकारियों ने सुध लेनी शुरू कर दी है। करीब 20 दिनों से पार्कों की सफाई का काम किया जा रहा है। पार्काें की सफाई हो जाने के बाद अब यहां अच्छी खासी चहल पहल भी दिखाई देने लगी है। बच्चे व युवा अब पार्कों में खेलते व टहलते नजर आने लगे हैं।
विज्ञापन

बारिश के चलते सेक्टर के सभी 18 पार्क पानी से लबालब भर गए थे। पानी की निकासी न होने के कारण यहां घास भी उग गई थी। इसके चलते करीब 6 माह तक ये सभी पार्क वीरान ही दिखाई पड़ रहे थे।
विज्ञापन

नगर परिषद की ओर से करीब 20 दिन पहले शहर की एक निजी कंपनी को पार्कों की सफाई कराने का टेंडर जारी किया था। इसके तहत तीन से चार चरणों में 5-5 पार्कों की सफाई की जानी थी। नप की ओर से कंपनी को प्रति वर्ग फुट के हिसाब से पैसे का भुगतान किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन:
पानी सूखने पर पार्कों की सफाई कराने के आदेश दिए गए थे और इसके तहत एक निजी कंपनी को ठेका दिया गया था। पार्कों की सफाई करा दी गई है। अब आमजन पार्क में आराम से टहल सकते हैं।-कमलेश सैनी, चेयरपर्सन, नप, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed